Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sidharth-Kiara बने पेरेंट्स, सावन में जन्मी बेटी के लिए देखें प्यारे नामों की लिस्ट
Baby girl names inspired by Lord Shiva : बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अब माता-पिता बन चुके हैं। कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके फैंस इस नई ज़िंदगी के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब यह जोड़ी एक नन्ही परी का स्वागत कर चुकी है, और खास बात यह है कि इस बच्ची ने जन्म लिया है सावन के पावन महीने में, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।
मान्यता है कि इस महीने में जन्मे बच्चों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे बच्चे जीवन में भाग्यशाली, बुद्धिमान, आध्यात्मिक और शांत स्वभाव के होते हैं। उनकी सोच रचनात्मक होती है और वे दूसरों के प्रति दयालुता और करुणा का भाव रखते हैं।
इसलिए जब बच्चे का जन्म ऐसे पवित्र माह में होता है, तो माता-पिता को उसका नाम सोच-समझकर रखना चाहिए, ताकि उसका नाम उसके स्वभाव और भाग्य के अनुरूप हो। यहां हम सावन माह से जुड़ी पवित्रता, प्रकृति, शिव भक्ति और दिव्यता को ध्यान में रखते हुए कुछ सुंदर और शुभ बेबी गर्ल के नाम शेयर कर रहे हैं, जो आपके बच्चें के लिए बेस्ट हो सकते हैं-

Sawan Inspired Name For Baby Girl Names (सावन पर आधरित बेटियों के लिए नाम )
शिवांगी - शिव की शक्ति का रूप
गौरी - माता पार्वती का एक रूप
शिविका - शिव की भक्त, शिव को समर्पित
ईशानी - ईश्वर की पत्नी, माता पार्वती का नाम
आद्या - मां पार्वती का नाम
शाम्भवी - शम्भू प्रिया यानी शिव को प्रिय
रुद्राणी - भगवान शिव की पत्नी का नाम है। यह नाम शक्ति, धैर्य और प्रेम से जुड़ा है।
आयुष्वी- भगवान का शिव का आर्शीवाद
शिव्या (Shivya) - शिव से जुड़ी हुई, शिव का रूप
नंदिता (Nandita) - नंदी से जुड़ी, शिव के वाहन से प्रेरित
त्रिशा (Trisha) - त्रिशूल से प्रेरित, शिव के त्रिशूल का प्रतीक
प्रकृति और हरियाली से जुड़े नाम
वान्या - वन से संबंधित, प्रकृति की पुत्री
हरिता - हरियाली से भरी, हरी प्रकृति
अंबिका - देवी दुर्गा का नाम, जो प्रकृति की शक्ति का रूप हैं
नीरा - स्वच्छ जल, बारिश की बूंदों जैसा नाम
चारु - सुंदर, आकर्षक, मनमोहक
बारिश और सावन से प्रेरित नाम
माल्हिनी - बारिश लाने वाली, वर्षा से जुड़ी देवी
सरिता - नदी, जो बारिश से बहती है
वर्षा - सीधे तौर पर 'बारिश' से जुड़ा नाम
आभा - प्रकाश, बारिश के बाद की चमक
कनिका - छोटी बूंद, वर्षा की छोटी-सी बूँद
आध्यात्म से जुडे नाम
- श्रुति - वेदों की ध्वनि
- स्वरा - स्वर, संगीत से जुड़ा नाम
- अदिति - अनंत, स्वतंत्रता और शक्ति की देवी
- धृति - धैर्य, स्थिरता
- आराध्या - पूजा के योग्य, पूजनीय
- काव्या - सुंदर कविता, भक्ति भाव से जुड़ा



Click it and Unblock the Notifications