Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के नाम आया सामने, यहां देखें लड़कों के लिए पंजाबी नामों की लिस्ट
Sidhu Moosewala Little brother name : हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फोटो शेयर खुद इसकी जानकारी दी। इसके बाद फैंस सिद्धू मूसेवाला के भाई का नाम जानने के लिए उत्साहित थे।
अब सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम सुखदीप सिंह रखा है। सुखदीप नाम का मतलब होता है जो खुशी और आनंद का दीपक जलाता है। सिख आमतौर पर अपने बच्चों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब से प्राप्त नाम ही चुनते हैं।

अगर आप भी अपने बेटे के लिए सिख नामों की तलाश में हैं तो हम यहां आपके लिए खूबसूरत पंजाबी नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
अनहद : ये आपके बच्चे के लिए बहुत ही मॉर्डन पंजाबी नाम हो सकता है। इस नाम का मतलब होता है "असीम", यानी जिसकी कोई सीमा नहीं।
अर्जुन : भारतीय इतिहास में अर्जुन नाम का बहुत महत्व है। आप सिखों के5 वें गुरु अर्जुनदेव पर बेटे का नाम अर्जुन रचा सकते हैं।
अर्शबीर : इस यूनिक नाम का मतलब भी काफी यूनिक हैं। इसका अर्थ होता है आकाश का देवता।
अशनीर: गुरु ग्रंथ साहिब में अशनीर का मतलब पवित्र जल या अमृत होता है।
एकनप्रीत : आपके बेटे के लिए यह नाम काफी खूबसूरत साबित होगा क्योंकि इसका मतलब भी काफी खूबसूरत है। एकनप्रीत मतलब ईश्वर के प्रति प्रेम।
हार्बिन : हार्बिन सिख लड़कों के लिए काफी यूनिक साबित हो सकता है। इस नाम का अर्थ जानने के बाद आप इसे अपने बेटे के लिए जरुर रखना पसंद करेंगे। सिखों की वीरता की काहानियां हर कोई जानता है। इस नाम का अर्थ भी वीरता से जुड़ा है। हार्बिन मतलब गौरवशाली योद्धा होता है।
हरनूर : इस नाम का मतलब होता है। वो एक जो भगवान का उपहार है। यानी भगवान की देन।
जियानजोत : जियान का अर्थ होता है ज्ञान और वही जोता यानी प्रकाश। जियानजोत नाम का अर्थ होता है ज्ञान का प्रकाश।
नवजीव : इस नाम का मतलब होता है नया जीवन या हमेशा एक ताजा जीवन जीने वाला।
नितनाम : इस नाम का अर्थ बहुत ही गहरा है। नितनाम का मतलब होता है 'वह जो निरंतर भगवान को याद करता है।'
नवबीर: ये नाम भी वीरता से भरा हुआ है। इसका मतलब होता है, नया योद्धा।



Click it and Unblock the Notifications