Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने बेटी को दिया निराला नाम, जानें अर्थ
Sonnalli Seygall Reveled Newborn Daughter's Name : 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल हाल ही में 27 नवंबर को मां बनीं और उन्होंने एक हेल्दी और क्यूट बेबी गर्ल को जन्म दिया। सोनाली और उनके पति आशीष एल सजानी ने शादी के 16 महीने बाद अपने घर में नन्हीं परी का स्वागत किया है।
कपल ने मीडिया पर कोलैबोरेशन पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम और उसकी पहली झलक साझा करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है। अब कपल ने बेटी के जन्म के 4 दिन के बाद अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम 'शुकर' रखा है, जो अपने आप में काफी अलग और दिलचस्प है। आइए जानते हैं दोनों नाम का मतलब।

बेट दिया ये खास नाम
इस खास फोटो को शेयर करते हुए सोनाली सहगल ने लिखा, "शुकर ए सजनानी। आप सभी को अपनी प्यारी बेटी शुकर से मिलवा रही हूं। यह नाम हमारी जिंदगी में खुशियों और आशीर्वाद का मिरेकल बनकर आया है। भगवान से प्रार्थना है कि यह हमेशा अपने नाम की तरह चमकती रहे। तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है, शुकर।" इस संदेश ने फैंस को भावुक कर दिया। हालांकि, इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है, और लोग इसके अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं।
'शुकर' नाम का अर्थ
सोनाली ने अपनी बेटी के नाम के पीछे की कहानी बताया कि 'शुकर' का अर्थ "आभार" या "ग्रैटिट्यूड" होता है, और यह वही भावना है जो वह और उनके पति अशेश हमेशा अपने दिल में रखते हैं। सोनाली ने अपनी बेटी को एक "लिटिल मिरेकल" (छोटा सा चमत्कार) कहा और बताया कि वह उनकी जिंदगी में मिले आशीर्वादों का जीता-जागता प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी हर पल की खूबसूरती को महसूस करे और उसकी सराहना करना सीखे।



Click it and Unblock the Notifications
