Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
गर्मी में तन-मन को ठंडक देता है गन्ने का जूस, मगर प्रेग्नेंसी में पीने से पहले जान लें ये बात
गर्मी के मौसम आते ही आपको हर जगह गन्ने का जूस मिल जाएगा। गर्म मौसम में इसे पीने से न सिर्फ ठंडक मिलती है बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पीने से लू भी नहीं लगती हैं।
अगर आप गर्भवती हैं और गर्मी के मौसम में आपका गन्ने का जूस पीने का मन कर रहा है, तो जान लें कि प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं और इसके क्या इसे फायदे-नुकसान हैं।

ये पोषक तत्व होते हैं गन्ने के रस में?
गन्ने के रस में विटामिन-सी, ए, बी1, बी2, बी3, बी5 और विटामिन-बी6 जैसे तत्व होते है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें पुदीना और नींबू का रस जोड़कर आप इसके स्वाद में इजाफा कर सकते हैं।
प्रेगनेंसी में गन्ने का रस पीने के फायदे
कब्ज से मिले राहत: प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने से कब्ज से राहत मिलती है। प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने से पेट के कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
खून की कमी नहीं होने देता : गन्ना में आयरन खूब होता है। इसका जूस पीने से आयरन की कमी नहीं होती है। प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने से खून की कमी नहीं होती है।
इम्यूनिटी को रखें स्ट्रॉन्ग : गन्ने के जूस में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, जो मौसमी बीमारियों से रक्षा करता है।
गन्ने का रस पीने के नुकसान
जेस्टेशनल डायबिटीज़ का ख़तरा : प्रेग्नेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज़ का ख़तरा ज़्यादा होता है और गन्ने में मौजूद शुगर का के वजह से प्रेगनेंसी के दौरान शुगर लेवन बढ़ सकता है। साथ ही अगर आप पहले से डायबिटीज़ या फिर जेस्टेशनल डायबिटीज़ से जूझ रही हैं, तो गन्ने के जूस पीने की गलती न करें।
पेट खराब हो सकता है : गन्ने में पोलीकोसानॉल नामक तत्व होता है, ज्यादा गन्नू का जूस पीने से अनिद्रा, पेट खराब, चक्कर आना, सिरदर्द और वजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्भवती महिला को कितना जूस पीना चाहिए?
दौरान गन्ने का रस पीना सभी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दिनों में महिलाओं को एक दिन में एक गिलास (150 मिली) रस ही पीना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications