Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
गर्मियों की छुट्टी बच्चे के लिए बनाना है यादगार, इन टिप्स से उनका हॉलीडे बनाएं मजेदार
गर्मी की छुट्टियां सुनते ही बच्चों के चेहरे पर एक प्यारी सी खुशी नजर आने लगती हैं। लेकिन ये समय एक बच्चे के लिए जितना जरूरी होता है माता-पिता के लिए किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता है। क्योंकि ये छुट्टियां न सिर्फ बच्चों के मौज मस्ती के लिए होते हैं बल्कि बच्चों के अंदर छिपे टैलेंट को निखारने के लिए भा एक बेहतर समय है।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान हर माता-पिता अपने बच्चों की छुट्टियों को प्रोडक्टिव बनाना चाहते हैं। ऐसे में आप थोड़ी सी प्लानिंग और क्रिएटिविटी के साथ, अपने बच्चों को उनके टैलेंट को निखारने में मदद कर सकते हैं, और नई रुचियों को ढ़ूढने के साथ आप बच्चे के साथ बेहतरीन समय भी गुजार पाएंगे।

1. पढ़ना
कई बच्चों की शब्दावली बहुत कमजोर होती है, ऐसे में आप इन छुट्टियों में अपने बच्चे को किताबे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने बच्चों को उनकी रुची के अनुसार किताबे पढ़ने के लिए दें। ताकि आप इनके रीडिंग स्किल को बेहतर बना सकें।
2. क्रिएटिविटी को बढ़ाना
बच्चों में क्रिएटिविटी एक बहुत ही किमती कौशल है जिसे अलग-अलग एक्टिविटी के जरिए विकसित किया जा सकता है। आप बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, संगीत, डांस जैसी एक्टिविटी से जोड़ सकते हैं। ये सही समय है अपने बच्चे के अंदर छिपे टैलेंट को बाहर निकालने के लिए। इसलिए अपने बच्चों के टैलेंट को पहचानने की कोशिश करें।
3. फिजिकल हेल्थ पर दें ध्यान
गर्मी के मौसम में दिन के समय घर से बाहर निकलना आपके बच्चे की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। लेकिन सुबह-सुबह और शाम को बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी के लिए बाहर ले जा सकते हैं। बच्चों को स्विमिंग, आउटडोर गेम्स, एक्सरसाइज, योग करवा सकते हैं।
4. छत पर कैंप करें सेट
अपने घर में या आंगन में एक टेंट लगाएं और अपने बच्चे के साथ नाइट कैंपिंग का मजा उठाएं। बच्चों को तारों की छाव में सोना, कहानियां सुनना और टेस्टी स्नैक्स खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों के लिए छत पर या आंगन में कैंपिंग की प्लानिंग जरूर करें।
5. बच्चे के साथ तैयार करें अपना गार्डन
बच्चे के साथ अपने घर में सब्जी या फूलों का बगीचा शुरू करें और बच्चों को बागवानी के बारे में सिखाएं। उन्हें बीज चुनने और लगाने दें, पौधों को पानी देना सिखाएं और पौधों को बढ़ते हुए देखने दें। यह बच्चों को जिम्मेदारी सिखाने और प्रकृति से जोड़ने का एक शानदार तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
