Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Surya Grahan 2024: आज लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, सूतक में गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
Surya Grahan 2024 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्यग्रहण को अशुभ माना गया है। दरअसल, ग्रहण के दौरान राहु और केतु का प्रभाव बढ़ता है इस वजह से हर शुभ कार्य को इस दौरान करने से बचना चाहिए। आज 8 अप्रेल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
धार्मिक मान्यतानुसार गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत संभलकर रहना चाहिए।

आइए जानते हैं कि सूतक काल में और बाद में गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
गर्भवती महिलाएं ग्रहण से पहले और बाद में इन बातों का रखें ख्याल -
- सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें नुकसानदायक होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- मन को शांत रखें और भजन सुने या भगवान का पाठ करें।
- सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकीली चीज जैसे ब्लेड, कैंची, सुई आदि का इस्तेमाल करने से बचें।
- सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से परहेज करना चाहिए।
- सूतक काल शुरू होने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते जरुर डालें। सूतक काल से लेकर ग्रहण तक कुछ भी खाने-पीने से बचें। अगर इस दौरान कुछ खाना भी पड़े तो तुलसी के पत्ते डाली हुई चीजों का सेवन करें और और फल का ही सेवन करें।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए।
- सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपनी लंबाई के अनुसार, सूत का धागा लेना चाहिए। फिर उस धागे को ग्रहण काल के दौरान एक जगह ही रहने दें। ग्रहण काल खत्म होते ही उस धागे को को जल में प्रवाहित कर दें। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस उपाय से गर्भवती महिला और शिशु का अनिष्ट नहीं होता है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज लगने वाला सूर्यग्रहण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा तीन देशों में ही दिखाई देगा। हालांकि भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन, गर्भवती महिलाओं को सूर्यग्रहण के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications