Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Suryakumar Yadav बने पिता, बेटी का नाम रखा 'रिद्धिमा', जानें इसका अर्थ और धार्मिक महत्व
Suryakumar Yadav Blessed With Baby Girl: भारतीय क्रिकेट के 'मिस्टर 360' यानी सूर्य कुमार यादव (SKY) और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल माता-पिता बने हैं। सूर्या ने हाल ही में अपनी नन्ही परी की पहली झलक साझा करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। सूर्या ने अपनी बेटी का नाम 'रिद्धिमा' रखा है। यह नाम न केवल सुनने में आधुनिक और प्यारा है, बल्कि इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत गहरा है। आइए जान लेते हैं सूर्या और देविशा की बेटी के नाम का क्या मतलब है।

देविशा और सूर्या के घर 10 साल बाद गूंजी किलकारी
सूर्य कुमार यादव और देविशा शेट्टी की शादी जुलाई 2016 में हुई थी। कॉलेज के दिनों से शुरू हुई इस प्रेम कहानी ने अब एक नए और खूबसूरत पड़ाव में प्रवेश किया है। सूर्या ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "Introducing our biggest blessing - RIDDHIMA" हमारी सबसे बड़ी नेमत से मिलिए रिद्धिमा। बता दें कि नन्ही रिद्धिमा का जन्म 7 मई 2026 को हुआ था। इस खबर के आते ही खेल जगत और बॉलीवुड से बधाइयों का तांता लग गया है। रणवीर सिंह, राजकुमार राव और मुंबई इंडियंस के साथियों ने इस नए माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
क्या है 'रिद्धिमा' नाम का अर्थ? (Meaning of Riddhima)
'रिद्धिमा' एक संस्कृत मूल का नाम है जो भारतीय संस्कृति में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह नाम संस्कृत शब्द 'रिद्धि' (Riddhi) से बना है, जिसका अर्थ है समृद्धि, उन्नति और प्रचुरता। इसके अलावा प्रेम के संदर्भ में देखा जाए तो रिद्धिमा का अर्थ 'प्रेम से परिपूर्ण' (Full of Love) भी होता है। यह नाम जीवन में निरंतर वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है।
रिद्धिमा नाम का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
धार्मिक दृष्टिकोण से 'रिद्धिमा' नाम का गहरा जुड़ाव है। जान लें कि हिंदू धर्म में 'रिद्धि' को धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी के विशेष गुणों में से एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश की दो पत्नियों में से एक का नाम 'रिद्धि' है, जो बुद्धि और संपन्नता की प्रतीक हैं। मान्यता है कि जिस बच्ची का नाम रिद्धिमा होता है, वह अपने परिवार के लिए भाग्य और सुख-सुविधाएं लेकर आती है।
सोनम कपूर के बाद सूर्या की बेटी के नाम के हुए चर्चे
हाल ही में सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि छोटे बेटे का नाम 'रुद्रलोक' रखा है। वहीं अब 'रिद्धिमा' नाम ट्रेंड कर रहा है। सूर्या ने जो फोटो शेयर की है, उसमें छोटी सी जान अपनी नन्ही उंगलियों से अपने माता-पिता का हाथ थामे हुए है। फैंस का कहना है कि सूर्या के लिए यह साल मैदान पर और निजी जिंदगी में, दोनों ही जगह 'छक्कों' की बौछार जैसा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
