Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Swara Bhaskar Baby Girl : स्वरा भास्कर ने सूफी संत पर रखा बेटी का नाम, जानें इस खास नाम का मतलब
Swara Bhaskar Baby Girl : स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। उन्होंने 23 सितंबर बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने सोमवार सोशल मीडिया के जरिए की।
स्वरा और उनके पति फहाद अहमद ने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। मशहूर सूफी संत राबिया बसरी के नाम पर बच्ची का नामकरण किया गया है। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए नाम तलाश रहे हैं, तो यहां बताए गए कुछ अफगानिस्तानी नाम आपको पसंद आ सकते हैं।

जी हां, यहां पर हम कुछ मुस्लिम लड़कियों के नामों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं और इन नामों के साथ इनका मतलब भी बताया गया है।
राबिया का मतलब
स्वरा की बेटी राबिया का नाम एक महिला सूफी संत के नाम पर रखा गया है। इसका गहरा मतलब है। राबिया बसरी, एक महिला सूफी संत थीं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबी और इबादत में बिता दी। राबिया को इराक की पहली महिला सूफी संत माना जाता है।
दारिया : मुस्लिम नाम ढूंढ रहे हैं, तो दारिया नाम पर आकर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। दारिया नाम का मतलब होता है एक ऐसी नदी जो कभी अपना बहाव नहीं छोड़ती।
एसिन : एसिन नाम का मतलब होता है प्रेरणास्रोत और प्रेरणास्पद महिला। यह नाम का मीनिंग भी बहुत ही खूबसूरत है।

अदीवा : अदीवा बहुत ही यूनिक और स्टाइलिश नाम है। जिसका मतलब है स्त्री के स्पर्श की कोमतला और सुखद एहसास।
मेहर : ये नाम भी बहुत प्यारा है। मेहर नाम का मतलब होता है दयालु और परोपकारी। इसका एक मतलब कृपा होता है।
सारा : आप अपनी नन्हीं प्रिसेंस का नाम सारा भी रख सकते हैं। सारा नाम का मतलब होता है राजकुमारी और परी।
सोफिया : सोफिया नाम का मतलब होता है बुद्धिमान और समझदार महिला।
यारा : यह एक अरेबिक नाम है, यारा फ़ारसी से आया है और इसका अर्थ है "दोस्त, सहायक।" यह आपकी बेटी के लिए बहुत खूबसूरत नाम है।



Click it and Unblock the Notifications