Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
तेजस्वी यादव ने बेटे का नाम रखा 'इराज', इस हिन्दू देवता से जुड़ा है अर्थ
Tejashwi Yadav son Iraj name meaning : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।
इस खास मौके पर लालू प्रसाद यादव ने अपने पोते के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने पोते के नाम की घोषणा करते हुए लिखा, "तेजस्वी और राजश्री के बेटे का नाम हमने 'इराज लालू यादव' रखा है। यह नाम हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद खास है।"
लालू यादव ने बताया कि यह नाम न सिर्फ सुंदर और अर्थपूर्ण है, बल्कि इसमें धार्मिक आस्था और पारिवारिक परंपरा की झलक भी मिलती है। आइए जानते हैं इस नाम का मतलब और धार्मिक महत्व।

क्यों चुना लालू यादव ने पोते का यह नाम
लालू यादव ने बताया कि पोते के नाम के पीछे एक खास धार्मिक भाव जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, "हमारी पोती कात्यायनी का जन्म नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर हुआ था, जो देवी के शुभ दिन माना जाता है। वहीं, यह नन्हा बालक मंगलवार के दिन पैदा हुआ है, जो बजरंगबली हनुमान जी को समर्पित होता है। इसी कारण उसका नाम 'इराज' रखा गया है।" उन्होंने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद भी दिया और बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
So our grand daughter Katyayani’s little brother is named “Iraj” by me and Rabri Devi.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2025
Tejashwi & Raj Shree have given him full name as “Iraj Lalu Yadav”.
Katyayani was born on Katyayani Ashtami, the 6th day of auspicious Navratri and this little bundle of joy is born on… pic.twitter.com/BqXMgTRBrW
'इराज' नाम का अर्थ
'इराज' एक संस्कृत शब्द है, जिसके कई अर्थ हैं। इसका एक प्रमुख अर्थ हनुमान जी से जुड़ा है, जो शक्ति, भक्ति और पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। इसके अलावा 'इराज' का संबंध कामदेव से भी है, जो प्रेम और सौंदर्य के देवता हैं। यह नाम फूल, प्रसन्नता और जल से उत्पन्न होने वाले तत्व को भी दर्शाता है। यह नाम सौम्यता, सुंदरता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक माना जाता है।
'इराज' नाम को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह न केवल धार्मिक अर्थों से जुड़ा है, बल्कि विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों में भी इसका प्रयोग सकारात्मक ऊर्जा और शुभता के भाव में किया जाता है।
तेजस्वी यादव और राजश्री की यह दूसरी संतान है। इससे पहले वर्ष 2023 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे, जिसका नाम 'कात्यायनी' रखा गया था।



Click it and Unblock the Notifications