Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Exclusive: मां बनने के बाद और आत्मविश्वासी हो गई हूं: सानिया मिर्जा
प्रेग्नेंसी के बाद एक मां के लिए करियर में वापसी करना काफी चैलेंजिंग होता है। खासतौर से जब मां बच्चे को ब्रेस्टफीड करवा रही हो। ऐसे में सब बच्चे के लिए फ़िक्रमंद होते हैं, लेकिन कोई मां से नहीं पूछता वो क्या महसूस कर रही है, किस तरह की चुनौतियों का सामना करती है।
महिला करियर में वापसी करने पर कई चुनौतियों को झेलती है। इसी बात को ध्यान में रखकर, फिलिप्स इंडिया ने #ComebackYourWay कैंपेन शुरू किया, जो हर जगह माताओं के संघर्ष और जीत को दर्शाता है। यह कैंपेन प्रेरक सानिया मिर्जा को साथ लेकर समाज से महिलाओं की वापसी में उनका सपोर्ट करने का आह्वान करता है।

यह माताओं की अविश्वसनीय ताकत और जोश को दर्शाता है और मां की भूमिका निभाते हुए अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज को प्रोत्साहित करती है। इस मौके पर सनिया मिर्जा से फिटनेस, डाइट, पेरेंटिंग, मदरहुड जैसे कई मुद्दों पर बात हुई।
मदरहुड को जीती हूं
सानिया मिर्जा कहती हैं मैं खुद एक मां हूं। मेरा बेटा साढ़े चार साल का है। मां बनने के बाद मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया है। मैं पहले से और ज्यादा आत्मविश्वासी हो गई हूं। सच मानिए, मां बनने के बाद मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ। सब महिलाओं के साथ होता है। मेरे मदरहुड का हर लम्हा यादगार है। मैं उसे हर दिन, हर पल जीती हूं।
बेटे का करियर
मैं अपने बेटे, ईज़ान की परवरिश अच्छे कर रही हूं। मैं और शोएब खिलाड़ी हैं। हमारा बेटा बड़ा होकर क्रिकटर बने या टेनिस प्लेयर बने या करियर सिर्फ स्पोट्स में चुने। यह उसकी मर्जी होगी। हम उस पर कुछ थोपेंगे नहीं। अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा दे सकते हैं, पर करियर का चुनाव उसका होगा।

जंक फूड छोड़िए
सेहतमंद रहना है तो हेल्दी फूड खाएं। खाने में प्रोटीन और विटमिन ज्यादा होने चाहिए। जहां तक हो सके तो नेचुरल फूड खाएं, जिसमें केमिकल्स व कलर कम या ना के बराबर हों। जब मुझे लाइट खाना होता है तो मैं दाल-चावल खाती हूं। कभी-कभार केक की एक स्लाइस या बिरयानी खाती हूं। पर जब ये चीट मील खाती हूं, तो 20-30 मिनट एक्सट्रा वर्कआउट करती हूं। यदि फिट रहना है, तो खाने में जंक फूड और मैदे की चीजों को छोड़ना होगा। मैं प्रोसेस्ड फूड नहीं खाती हूं। मैं ग्लूटन फ्री पास्ता, राइस और चिकन खाती हूं। गेहूं से परहेज करती हूं।
सेफ हों ब्यूटी प्रोडक्टस
मैं ब्यूटी कॉन्शियस से ज्यादा स्किन कॉन्शियस हूं। आपकी स्किन अच्छी होगी तो हर तरह का मेकअप जंचेगा। पहले की बात और थी। अब मां बनने के बाद मैं और ज्यादा कॉन्शियस हो गई हूं। मेरा बेटा मुझे छूएगा या मैं उसको छूउंगी, तो स्किन कॉन्टेक्ट होगा। ऐसे मैं बहुत ज्यादा अलर्ट हो गई हूं। ब्यूटी कॉस्मेटिक केमिकल फ्री हों, तभी अच्छा है। मेरा ब्यूटी मंत्रा है 8 घंटे की ब्यूटी स्लीप।



Click it and Unblock the Notifications
