Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे की दूध की बोतल में छिपे होते हैं अनगिनत कीटाणु, जानें साफ करने का सही तरीका
अगर आपका बच्चा ज्यादात्तर फार्मूला मिल्क और फीडिंग बोतल पर निर्भर हैं, तो आपको फीडिंग बोतल को सही तरीके से साफ करना बेहद जरुरी है। नवजात शिशु बहुत ही नाजुक होते हैं, ऐसे में थोड़ी सी भी बैक्टीरिया उनके मुंह से प्रवेश करके बच्चों को बीमार करने में देरी नहीं करते हैं।

क्यों बोतल को साफ करना जरुरी है?
शिशु का इम्यून सिस्टम पूरा विकसित नहीं हुआ होता है इसलिए वो कई तरह के इंफेक्शनों से लड़ नहीं पाता है। ऐसे में बच्चे को सुरक्षित रखने का एक ही तरीका है सावधानी और साफ-सफाई। इससे शिशु के बीमार पड़ने के खतरे को कम किया जा सकता है। दूध में बैक्टीरिया आसानी से पनप सकता है। इसलिए शिशु की दूध की बोतल को भी साफ करना जरूरी होता है।
शिशु की बोतलों को कितनी बार साफ करना चाहिए?
सीडीसी (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) की गाइडलाइन के अनुसार हर बार दूध पिलाने के बाद बोतल को साफ करना चाहिए। यदि आपका बच्चा 2 घंटे के भीतर एक बोतल को समाप्त नहीं करता है, तो उसमें मौजूद अधूरा फॉर्मूला फेंक दें। अगर उपयोग में ली गई बोतल को साफ करने के बजाय केवल धोकर ही रखा जाए, तो रोगाणु तेजी से बढ़ सकते हैं।
फ़ॉर्मूला मिलाने के लिए ब्लेंडर, व्हिस्क या चम्मच का उपयोग करना चाहिए?
फार्मूला मिल्क बनाने का सबसे सही तरीका है, फीडिंग बोतल में फार्मूला और पानी को मिलाकर हिलाना या घुमाना है। ब्लेंडर्स को साफ करना मुश्किल हो सकता है, और अगर ये सही तरीके से साफ न हो तो इसमे रह गई गंदगी बच्चे को बीमार कर सकती है। व्हिस्क और चम्मच साफ करना आसान होता है, लेकिन फिर भी वे ये आपके बच्चे के दूध में कीटाणुओं का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
शिशु की फीडिंग वस्तुओं में क्या चीजें आती है?
शिशु की फीडिंग की वस्तुओं में बोतलें और निप्पल, रिंग्स और उनके साथ आने वाली कैप्स शामिल होती है। कुछ बोतलों में वाल्व या झिल्लियां भी शामिल हो सकती हैं। कुछ शिशुओं को सिरिंज, दवा कप, चम्मच, या ड्रॉपर भी शामिल होती हैं। जो सीधे तौर पर बच्चे के मुंह में जाता है, इन्हें स्टारलाइज्ड यानी गर्म पानी से धोकर कीटाणुरहित करना जरुरी होता है।
ऐसे साफ करें
शिशु को हेल्दी रखने के लिए आपको बोतल के सभी हिस्से, टीट और स्क्रू कैप साफ करनी होगी। पहले बोतल के सभी हिस्सों को अलग कर लें और स्क्रू कैप से टीट को खींचकर बाहर निकाल लें।
बोतल को धोने में गर्म पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल होगा।
बोतल के सभी हिससों को बॉटल ब्रश से साफ करें।
अगर कहीं दूध लगा है, तो उसे भी साफ करें।
पहले वॉशिंग पाउडर को बोतल में चारों तरफ से घुमाकर निकालें और फिर इसी तरह से साफ पानी के साथ करें।
इस तरह आपको शिशु की दूध की बोतल साफ करनी है।
कैसे स्टोर करें
स्टोर करने से पहले साफ फीडिंग आइटम्स को अच्छी तरह से हवा में सूखने दें। एक बार आइटम पूरी तरह से सूख जाएं, तो वापस एक साथ रखें और कीटाणुओं से सरंक्षित रखने के लिए साफ जगह स्टोर करें।
बच्चों की फीडिंग आइटम्स को एक साथ एक जगह रखें। पहले उस जगह को अच्छे से साफ करें फिर उसमें सामान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
