Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
बच्चों को स्विमिंग सिखाने की सही उम्र क्या है, ये हैं फायदे और इन बातों का रखें ध्यान!
आजकल सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियोज मिल जाएंगे, जिसमें दुधमुंहे बच्चें जिन्होंने हाथ-पांव चलाना सीखा ही है, वो स्विमिंग पूल में बैक स्ट्रोक कर रहे हैं, पानी के अंदर जाकर सीधे सतह में तैरते हुए नजर आ रहे हैं, जैसे कि वो कोई प्रोफेशनल स्विमर हो।
इस तरह के वीडियो देखकर कई पैरेंट्स प्रोत्साहित होकर अपने बच्चें को स्विमिंग के लिए ले जाना चाहते हैं? लेकिन क्या ये सच में सही हैं? आइए जानते हैं कि कौनसी उम्र में बच्चों को स्विमिंग सिखाई जा सकती हैं? और इसके क्या फायदे है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

कौनसी उम्र से बच्चों को स्विमिंग सिखाया जा सकता है?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, बच्चे एक साल की उम्र में तैराकी सीखना शुरू कर सकते हैं। 12 महीने से कम उम्र के शिशु सांस लेने के लिए पानी के ऊपर अपना सिर उठाने में सक्षम नहीं होते है, इसलिए तैराकी सीखना अभी उनके लिए उपयुक्त नहीं है। 4 साल के बच्चें स्विमिंग के लिए पूरी तरह सक्षम होते हैं।

बच्चों को स्विमिंग सिखाने के फायदे
* जितनी जल्दी आप बच्चों को स्विमिंग सिखाना शुरु करेंगे, शिशु में एक्वाफोबिया (पानी का डर) उतनी जल्दी दूर होगा। अधिकांश फ़ोबिया बचपन में ही बच्चों के मन में पनपते है, और स्विमिंग इस तरह के फ़ोबिया से उभरने का एक मौका है।
* कई अध्ययनों के अनुसार, 1 से 4 साल की उम्र के बीच, बच्चों को स्विमिंग सिखाने से उनके डूबने का खतरा कम हो सकता है।
* स्विमिंग, फेफड़े और हृदय के विकास के साथ इन्हें इम्प्रूव करता है, इन अंगों की ताकत बढ़ती है और मस्तिष्क के विकास में भी सहायता करती है। यह शरीर के विभिन्न अंगों के बीच कॉर्डिनेशन को इम्प्रूव करता हैं।
* स्विमिंग फिजिकल एक्टिविटी है जो आपके बच्चें के खाने और सोने के पैटर्न में सुधार लाता है। स्विमिंग से बच्चें थक जाते है, जिस वजह से उनमें भूख बढ़ती है और बच्चों का वजन बढ़ता है।
* स्विमिंग की वजह से पैरेंट्स और बच्चों का बॉन्डिंग इम्प्रूव होती है, साथ ही बच्चें वाटर सेफ्टी और लाइफ सेविंग स्किल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, या सीपीआर के बारे में जल्दी शिक्षित होते हैं।

बच्चों को स्विमिंग सिखाने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
* स्विमिंग क्लासेज भेजने से पहले स्किन एलर्जी, आंख, नाक, गला और कान की जांच करवा लें। क्योंकि पूल के पानी में क्लोरीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर बच्चे का वजन सामान्य से कम या अधिक है तो भी डॉक्टर से पहले सलाह लें ले।
* पूल की सफाई पर ध्यान दे क्योंकि बहुत से लोग एक ही पूल का इस्तेमाल करते हैं और किसी को भी त्वचा की या अन्य बीमारी हो सकती है। स्विमिंग सिखाने से पहले मालूम कर लें कि क्या पूल का पानी नियमित रूप से बदला जाता है और क्या पूल की सफाई की जाती है?
* सभी पूल्स में निर्धारित संख्या में प्रशिक्षित लाइफ गार्ड जरूर होने चाहिए।
* सरकारी नियमों के अनुसार स्विमिंग पूल में फर्स्टएड रूम और फर्स्ट एड की अन्य सभी सुविधाएं होनी चाहिए।
* स्विमिंग एक तरह की एक्सरसाइज है, इसलिए बच्चों को हाइड्रेड रखें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
