Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस को किया शेयर

हाल ही में कई सेलेब्स पेरेट्स बने हैं, ऐसे में उन्होने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान के खूबसूरत और ग्लैमरस पहलू को लोगों को दिखाना पसंद करते हैंं। लेकिन कई ऐसे भी सेलेब्स है जिन्होने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई मुश्किलों का भी सामना किया है। और अपने फैंस से इस बारे में खुलकर बात भी की है। आइए जानें किस एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़।

समीरा रेड्डी
हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी उनकी लाइफ का बहुत खूबसूरत पल होता है। जिसे वो बहुत अच्छे से एंजॉय करना चाहती हैं। लेकिन असल में प्रेग्नेंसी के कुछ ऐसे भी पहलू होते हैं, जो काफी मुश्किल भरा होता है। ऐक्ट्रेस समीरा रेड्डी के मुताबिक उनके लिए भी ये पहल ज्यादा अच्छा नहीं था। एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान हुए बदलावों और दर्द के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होने लिखा, 'अगर आपकी डिलिवरी सी-सेक्शन से हुई है, तो ये आपके शरीर के लिए बहुत मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि सर्जरी में लगे टांके बहुत ज्यादा दर्द देते हैं। रातों की नींद खराब हो जाती है। बच्चे को फीड करने के साथ सर्जरी का दर्द बहुत मुश्किल भरा सफर होता है।'

सोनम कपूर आहूजा
एक्ट्रेस सोनम कपूर भी फिलहल अपना पेरेटहुड एंजॉय कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने बताया कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी थका हुआ महसूस करती थीं। मां बनने का ये सफर उनके लिए काफी मुश्किल था। शुरुआती 3 महीनों में उन्हें थकावट और मतली के साथ शरीर में दर्द हो रहा था।

बिपाशा बसु
टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 12 नवंबर को माता-पिता बनें। इस समय वो अपने पेरेटहूड को इन्जॉय कर रहे हैं। पिता बनने से पहले करण ने अपने इसंटाग्राम एकाउंट पर पत्नी बिपाशा बसु की तारीफ की, और कहा कि- वो इस समय बहुत मुश्किल समय से गुजर रही हैं। इस समय एक महिला अपने अंदर होने वाले बदलाव की वजह से कई तरह की फीलिंग्स से गुजरती हैं। वहीं बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के समय होने वाले नुकसान के बारे में अपने फैंस से बात की। उन्होने कहा, 'कोई भी इस बारे में बात नहीं करता कि ये कितना डरावना हो सकता है। ये सिर्फ मॉर्निंग सिकनेस नहीं है, यह ऑल टाइम सिकनेस है।

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने अपनी प्रेग्रेंसी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान मौत के करीब जाने का एहसास हुआ। क्योकि प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में उन्हें अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाना पड़ा था। जिस कारण उनकी बॉडी में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया था। जो मेरे और बच्चे हम दोनों के लिए जानलेवा था।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
