Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Year Ender: साल 2022 में इन सेलेब्स ने मैटरनिटी फोटोशूट का अलग ट्रेंड किया सेट

हाल ही में भारत में मैटरनिटी फोटोशूट बहुत ज्यादा चलन में आ गया है। साल 2022 में इंडिया में बॉलीवुड के साथ टेलीविजन एक्ट्रेस ने भी मैटरनिटी फोटोशूट को बहुत आम कर दिया है। कहीं भी लोग अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को फॉलो कर उस ट्रेंड को अपनाते हैं। इसी तरह मैटरनिटी फोटोशूट भी आम लोगों के बीच भी काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। तो आइए इस साल के कुछ बेहतरीन सेलेब्स के मैटरनिटी फैशन फोटोशूट पर एक नजर डालते हैं।

1. बिपाशा बसु
एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी इस साल अपने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए काफी सुर्खियों में रही। अपने मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आई। बिपाशा बसु ने अपने मैटरनिटी फोटो शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "हर समय खुद से प्यार करें, उस बॉडी से प्यार करें जिसमें आप रहते हैं।" 12 नवंबर, 2022 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी का आगमन हुआ।

2. काजल अग्रवाल
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इस साल अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया। जिसमें उन्होने वन-शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहना है। अपनी इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिडी-लेंथ ड्रेस चुनी, वन-शोल्डर नेकलाइन में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया। इस कपल ने अपने बच्चे का नाम नील किचलू रखा है।

3. सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इस साल अपने मैटरनिटी फोटोशूट से सोशल मीडिया पर होटनेस का तड़का लगा दिया है। अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने फैशन गेम को बरकरार रखा। मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने सफेद रंग के आउटफिट में अपने खूबसूरती का जलवा बिखेर दिया। अपने इस फोटोशूट में लॉन्ग स्लिट कट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया है। इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने डैवी मेकअप के साथ बीडेड हेयरस्टाइल बनाया है। सोनम कपूर ने अपने मैटरनिटी फोटोसूट की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 20 अगस्त 2022 को सोनम और आनंद आहूजा के घर बेटे का जन्म हुआ। जिसका नाम कपल ने वायू कपूर आहूजा रखा।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
