Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Parenting Tips: पेरेंट्स से बात करने से कतराते हैं बच्चे, ये हो सकती है वजह

एक महिला और पुरुष के लिए इस दुनिया में माता-पिता बनने से ज्यादा खुशी का पल कोई और नहीं होता है। हर पेरेंट्स अपने बच्चों को एक बेहतर लाइफस्टाइल के साथ एक अच्छी परवरिश भी देना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पेरेंट्स होने के नाते आपका आपके बच्चों के साथ एक अच्छा बॉन्ड बन सकें। बच्चे के साथ अच्छा संबंध बनाने के लिए कोशिश करें की आपके और बच्चे के बीच अच्छी बातचीत जरूर हो। ऐसा करने से न सिर्फ आप बच्चे के करीब रहते हैं, बल्कि उनकी लाइफ में आने वाली हर मुश्किल को समय रहते सुलझा भी पाते हैं। एक उम्र के बाद बच्चों को अच्छे गाइडेंस की जरूरत होती है, जो एक माता-पिता होने के नाते आप ही उन्हे दें सकते हैं।
लेकिन पेरेंटिंग इतनी आसान भी नहीं होती है। कई बार बेहतर पेरेंट्स बनने के चक्कर में आप कई ऐसी गलतियां कर बैठते है, जिसकी वजह से आपके और बच्चों के बीच एक दूरी बन जाती है। बच्चे धीरे-धीरे अपने पेरेंट्स से बातें छिपाने लगते हैं, यहां तक की कई बार उनसे बात करना भी बंद कर देते हैं। अगर आपके बच्चे भी आपसे बातचीत करने से कटराते हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं पेरेंटिग के दौरान ऐसी क्या गलतियां होती है, जिसके कारण बच्चे अपने पेरेंट्स से दूरी बना कर बातचीत करना बंद कर देते हैं।
पेरेंटिंग में ये गलतियां करने से बचें माता-पिता
1. हर समय बच्चों को डांटना
बच्चे प्यार के भूखे होते हैं। ऐसे में हर छोटी बातों पर उन्हें हमेशा डांटना, मारना, उन पर नजर रखना, उनके अंदर आपको लेकर एक खौफ पैदा करता है। बच्चों के दिमाग और स्वभाव में आपको लेकर नकारात्मक छवि बनने लगती है। आपके इस तरह के व्यवहार से बच्चे आपसे बात करना भी बंद कर देते हैं, जिस कारण आपके और उनके रिश्ते में दूरी आ जाती है। कोशिश करें की आप बच्चों की गलती पर भी उनसे प्यार से बात कर समझाएं।
2. बच्चें की बातों को न करें इग्नोर
पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर सारे फैसले खुद ही लेना पसंद करते हैं। उन्हें बच्चा समझकर उनकी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे बच्चे को डांस करना पसंद है, लेकिन पेरेंट्स उन्हें डांस सीखाने की जगह स्पोर्ट्स अकादमी भेजने लगते हैं। उनके पसंद और नापसंद का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते हैं। इन कारणों से भी बच्चे अपने पेरेंट्स से कटने लगते हैं। उनसे बात करना बंद कर देते हैं।
3. बच्चे के लिए समय न निकालना
आज के समय में हर माता-पिता बच्चे की अच्छी परवरिश और उनके सपने को पूरा करने के लिए नौकरी करते हैं। जिस वजह से वो अपने बच्चों को ही समय नहीं दें पाते। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों की छोटी खुशियों में शामिल नहीं हो रहे हैं, या उनके जरूरत के वक्त उनके साथ नहीं हैं, तो ये चीज भी आपके और बच्चे के बीच बातचीत न करने की वजह बनती है। अगर आप दोनों वर्किंग भी हैं, तो अपने बच्चों को समय दें। शाम को घर आने के बाद उनके साथ बैठे, उनसे बातें करें, उनके पसंद, नपासंद के बारे में जानने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
