Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दूसरों को बताने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

पहली बार जब किसी महिला को अपने मां बनने की खबर मिलती है, तो वह अपनी इस खुशी को सबके साथ शेयर करने के लिए बेताब हो जाती हैं। लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने से पहले हर महिला को कुछ बाते जान लेना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करने से पहले महिलाएं कुछ बातों के लिए पहले से तैयार हो जाएं। आइए आपको बताते है कि किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
नकारात्मक सोच
आप अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इतने खुश हो जाते हैं कि सभी रिश्तेदारों से अपनी खुशी बातने लगते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जो नकारात्मक विचार रखते हैं। जिसके कारण उनकी वाइब्स आपको परेशान कर सकती है। लेकिन आपको इस समय मानसिक रूप से मजबूत होना होगा।
योजनाएं
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने अपने बच्चे के लिए क्या प्लान बना रखें हैं। आप बच्चे को किस तरह से पालना चाहते हैं, शुरुआत से लेकर आप उनके कैसे कपड़े चाहते हैं। लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ेगा। वो आप पर हुक्म जमाने की कोशिश करेंगे।
एक्साइटमेंट
कोई भी अच्छी खबर खासकर परिवार में एक बच्चे के आने की खबर खुशियां लेकर आती हैं। लेकिन कभी-कभी ज्यादा खुशी एक गर्भवती मां पर भारी पड़ सकता है। अगर आप वाइब्स के प्रति बहुत सचेत हैं, तो आपको लगेगा कि आपको अपने स्वास्थ्य और अपने बच्चे की हरकतों पर सामान्य से थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। क्योकि इतनी सारी खुशियां किसी बुरी चीज में बदल सकती हैं।
क्या करें, क्या न करें का दबाव
इस खबर को लोगों को बताने के बाद आपके परिवार की अन्य महिलाएं आपको तरह तरह की सलाह देंगी। आप पर उन चीजों को करने का दबाव भी डालेंगी। जो उन्होंने अपने बच्चों के समय में किया था। जो इस हालात में आपको परेशान कर सकती है। लेकिन इस समय किसी भी तरह के झगड़े से बचने के लिए उनकी बातों को सुनें और बस मुस्कुराएं।
निगरानी रखना
भारतीय सासें, ज्यादातर मामलों में, आपके स्थान के लिए बहुत आक्रामक हो सकती हैं। वो बच्चे को लेकर बहू की हर हरकत पर नजर रखना चाहती है। जो आपको काफी परेशान कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
