Latest Updates
-
World Blood Donor Day 2026: कौन रक्तदान कर सकता है और कौन नहीं? ब्लड डोनेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान -
High Protein Recipe Moong Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला -
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: रविवार को इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें अपना भाग्य और सावधानी -
Dry Style Chana Dal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और खिली-खिली दाल -
Kanwar Yatra 2026: इस साल कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? नोट कर लें भोलेनाथ को जल चढ़ाने की सही तारीख -
महंगे जिम को कहें अलविदा! घर बैठे बैली फैट गायब करेंगे ये 5 आसान योगासन -
Agra Style Crispy Imarti Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती -
मुकेश अंबानी के एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है अनिल अंबानी का 'एबोड', देखें इस 17 मंजिला महल की इनसाइड तस्वीरें -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान; आप भी रहें सावधान! -
High Protein Lunch Paneer Bhurji Recipe: झटपट और स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने का आसान तरीका
Parenting Tips: बच्चे की करना चाहते हैं बेहतर परवरिश, तो पहले जान लें ये जरूरी बातें
दुनिया का सबसे कठिन काम पैरेंटिंग है। अक्सर पैरेंट्स सिर्फ अपने बच्चे को आरामदायक चीजें मुहैया करवाने में लगे हरते हैं। लेकिन पैरेंटिंग सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाओं तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वास्तव में एक पैरेंट के तौर पर आपको अपने बच्चे के बारे में जानना चाहिए। जब आप अपने बच्चे को बेहतर तरीके से जानते व समझते हैं तो इससे बच्चा अपने जीवन में किसी तरह की परेशानी में नहीं पड़ता है। यहां तक कि कम सुख-सुविधाएं होने के बावजूद भी वह अपने जीवन में अधिक संतुष्ट व खुश रहता है।
हमेशा ध्यान रखें कि हर बच्चा किसी न किसी तरह से अनोखा और अलग होता है। इसलिए, उनकी सही देखभाल करने के लिए बेहद जरूरी होता है बच्चे को बेहतर तरीके से जानना। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जो एक पैरेंट के तौर पर आपके अपने बच्चे के बारे में पता होनी चाहिए-

अकेले होने पर क्या करता है बच्चा
अक्सर बच्चे पैरेंट्स के सामने अच्छे रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन वास्तव में जब वे अकेले होते हैं तो गैजेट्स या दोस्तों के साथ अपना वक्त बिताते हैं। अमूमन पैरेंट्स इस ओर ध्यान नहीं देते हैं कि अकेले होने पर बच्चे क्या करते हैं। जबकि वास्तव में आपको इस तरफ खासा ध्यान देना चाहिए। दरअसल, जब वे आपकी नजरों के सामने नहीं होते हैं, तब उनके बिगड़ने की संभावना सबसे अधिक होती है।
बच्चे का किस चीज में है इंटरस्ट
अक्सर पैरेंट्स अपने सपने बच्चों के जरिए पूरा करने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन हर बच्चे का अपना खुद का भी एक इंटरस्ट एरिया होता है। जब बच्चे अपने पैरेंट्स की खुशी के लिए उनके सपने पूरे करने लग जाते हैं तो ऐसे में वे कभी भी अपने जीवन में संतुष्ट महसूस नहीं करते हैं और ना ही वे अपने जीवन में सफल हो पाते हैं। इसलिए आपको बचपन से ही यह पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि आपके बच्चे का इंटरस्ट एरिया क्या है। जब आपको यह पता चल जाता है तो आप उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए सही तरह का सहयोग कर सकते हैं।
क्या आपका बच्चा आपसे कुछ छुपा रहा है?
अमूमन बच्चे अपने पैरेंट्स से कई बातें छिपाते हैं। हालांकि, यह ठीक नहीं है और हर पैरेंट्स को इस बारे में पता होना चाहिए। कई बार बच्चे अपने पैरेंट्स के डर से उनसे बातें छिपाते हैं। हालांकि, इस स्थिति में उनके गलत होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि जैसे ही वह घर वापस आए आप अपने बच्चे से बात करें और उससे दिन के दौरान हुई हर चीज के बारे में पूछें।
आपके बच्चे के किस तरह के दोस्त हैं
यह तो हम सभी जानते हैं कि संगत का गहरा असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए, हर पैरेंट्स की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चे के साथ-साथ उसके दोस्त के बारे में भी जानें। आपको स्कूलों में अपने बच्चे के दोस्तों के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि क्या आपके बच्चे का स्कूल के दोस्तों के अलावा कोई और दोस्त है। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका बच्चा हमेशा अच्छी कंपनी में रहे।
आपका बच्चा बाहर क्या खाता है?
आज के समय में अक्सर बच्चे बाहर का खाना खाना अधिक पसंद करते हैं। जब आपका बच्चा बाहर का खाना खाता है तो आपको उसकी खाने की आदतों के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, बाहर का खाना बच्चे के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डज्ञल सकता है। यदि फास्ट फूड आपके बच्चे का पसंदीदा है, तो आप उसे महीने में एक बार रेस्तरां में ले जा सकते हैं। हालांकि, आपको कोशिश करनी चाहिए कि बच्चे का झुकाव घर के बने हेल्दी फूड की तरफ ही हो। आप उसके लिए घर पर ही कुछ हेल्दी फूड एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इससे उसकी अच्छी फूड हैबिट्स डेवलप होंगी।



Click it and Unblock the Notifications