Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्कूल जाने की उम्र में भी आपका बच्चा करता है ब्रेस्टफीड, ऐसे छुड़ाए उसकी ये आदत
इस साल से आपका बच्चा प्री स्कूल जाना शुरु कर देगा। आपको टेंशन इस बात की है कि वो अभी भी ब्रेस्टफीड करता है? बड़े होते हुए बच्चों की ब्रेस्टफीडिंग की आदत नहीं छुड़वाने की वजह से मांओं को रोज नई परेशानी देखने को मिलती है।
बच्चे के विकास के लिए मां के दूध से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। स्तनपान से मां और बच्चे दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। जन्म से एक साल तक बच्चे को मां का दूध पिलाना जरुरी होता है। लेकिन कई मामलों में बच्चे 3 से 4 साल के होने के बावजूद भी
मां का दूध पीना नहीं छोड़ते हैं, जिसकी वजह से पब्लिक प्लेस में मांओं को परेशानी के साथ शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में मांए क्या करें और कैसे स्मार्टली बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग छुड़ाएं।

धीरे-धीरे छुड़ाएं
जब बच्चा एक साल से ज्यादा हो जाए तो उसे ऊपरी दूध, अनाज, दालें, फल और सब्जियां देना शुरु करें। बच्चा जब ऊपरी आहार खाना शुरु करता है तो मांओं को ब्रेस्टफीडिंग कम कराने की कोशिश करनी चाहिए और छुड़ा देना चाहिए। अगर आपकी इस कोशिश के बाद भी बच्चा ब्रेस्टफीडिंग नहीं छोड़ता है तो दूसरे तरीके अपनाएं।
पैसिफायर दें
बच्चों का दूध छुड़ाने के लिए उनके मुंह में पैसिफायर देना भी एक अच्छा उपाय हो सकता है। पैसिफायर देने से स्तनपान छुड़वाने में भी मदद मिलती है।
ऊपरी चीजें खिलाएं
बच्चे के दूध मांगने पर उसे मना करने की बजाय उसे अलग-अलग नई चीजें खिलाने की कोशिश करें। आप बच्चे को नाशपाती, केला, एवोकैडो जैसे पौष्टिक फल खिला सकती हैं। जबरदस्ती कुछ भी खिलाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से बच्चा रोने लगेगा।
अगर बच्चा जिद करें तो माएं क्या करें
अगर बच्चे दूध न छोड़ने की जिद करें, तो ऐसे में माएं एक बार बच्चे को डॉक्टर को दिखाए और सुझाव लें। स्तनपान की आदत छुड़ाने में महिलाएं अपनी पति की मदद ले। जब बच्चे दूध पीने की जिद करे, तो पिता उसे बहला सकते हैं, जिससे बच्चा दूसरी तरफ बिजी हो जाएगा और वो धीरे-धीरे ब्रेस्टफीड छोड़ देगा।



Click it and Unblock the Notifications
