Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आपके बच्चें भी छिपाते हैं आपसे बात, जानें कैसे उनकी इस आदत को सुधारे
हम सभी अपने जीवन में दूसरों को कुछ बातें राज ही रखते हैं। ऐसा ही कुछ बच्चे भी करते हैं। कई बार बच्चे अपने पैरेंट्स से सीक्रेट रखना शुरू कर देते हैं। कभी कूल दिखने के लिए तो कभी पैरेंट्स के डर या फिर कभी किसी बाहरी व्यक्ति के धमकाने पर बच्चे ऐसा करते हैं।
हालांकि, पैरेंट्स से सीक्रेट रखना बच्चों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। यह उनके लिए बहुत अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।
जब बच्चे अपने पैरेंट्स से बातें छिपाना शुरू कर देते हैं तो वे एक के बाद एक झूठ बोलते चले जाते हैं। इस तरह वे खुद ही फंसते चले जाते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी बातें छिपाने के कारण बच्चे डर के साए में जीने लगते हैं और इससे उनका पूरा जीवन ही प्रभावित होने लगता है। ऐसे में यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी होती है कि वे बच्चे की इस आदत को बदलने का प्रयास करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बच्चे की सीक्रेट रखने की आदत को बदल सकते हैं-

दिलाएं विश्वास
अमूमन पैरेंट्स अपने बच्चों को अनुशासित रखने के चक्कर में उनके साथ काफी सख्त होते हैं। इस स्थिति में अधिकतर बच्चों के मन में यह बात समा जाती है कि उनके पैरेंट्स उन्हें प्यार ही नहीं करते हैं और ना ही वे उन्हें समझते हैं। ऐसे में बच्चे कभी भी अपने पैरेंट्स से अपनी बातें शेयर करने में सहज महसूस नहीं करते हैं। इसलिए आपको बचपन से ही बच्चे के मन में यह विश्वास पैदा करना चाहिए कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े हैं। जब बच्चे के मन में यह विश्वास आ जाता है कि अगर उनसे कोई गलती हो जाती है तो भी उनके पैरेंट्स उनका साथ नहीं छोड़ेंगे तो वे अपने पैरेंट्स से सीक्रेट नहीं रखते हैं।
रखें दोस्ताना व्यवहार
यकीनन एक पैरेंट के रूप में आपको बच्चों को अनुशासित रखना चाहिए। लेकिन जरूरत से ज्यादा सख्ती बरतने से बचें। कोशिश करें कि आप बच्चे के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जिसके कारण बच्चे को अपने घर से बाहर दोस्तों की जरूरत महसूस ही ना हो। अक्सर यह देखा जाता है कि बच्चे जो बातें अपने दोस्तों के साथ शेयर कर लेते हैं, वे अपने पैरेंट्स से नहीं कर पाते हैं। इसलिए, जब आप उनके पैरेंट के साथ-साथ दोस्त बन जाते हैं तो आपके बीच सीक्रेट रखने की यह दीवार खुद ब खुद टूट जाती है।
तुरंत ना करें रिएक्ट
यह एक कॉमन मिसटेक है, जो अक्सर पैरेंट करते हैं और इसके चलते बच्चे अपने पैरेंट्स से सीक्रेट रखना शुरू कर देते हैं। कई बार बच्चे गलती करते हैं और जब वे अपने पैरेंट्स को बताते हैं तो ऐसे में पैरेंट्स एकदम से गुस्सा हो जाते हैं। जिसके कारण बच्चे डर जाते हैं और उनके मन में पैरेंट्स का डर बैठ जाता है। ऐसे में वे फिर कभी भी अपने पैरेंट्स को अपनी बातें बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। इसलिए, जब भी बच्चा कोई बात बताए तो उस पर तुरंत रिएक्ट करने की जगह आप शांति से काम लें और बच्चे को बेहद प्यार से समझाएं।
करें बातें
यह एक सबसे अच्छा तरीका है बच्चे को सीक्रेट रखने से रोकने का। आप बचपन से ही डेली बच्चे को अपना समय दें और उससे स्कूल, ट्यूशन व प्ले एरिया में होने वाली एक्टिविटीज के बारे में बात करें। दरअसल, जब बच्चे को शुरू से आपसे अपने सीक्रेट शेयर करने की आदत पड़ जाती है तो वह चाहकर भी अपनी बातें आपसे छिपा नहीं पाता है। अगर किसी वजह से वह ऐसा करता भी है तो उसके हाव-भाव व जवाब देने के तरीके से आपको आसानी से पता चल जाएगा। इस स्थिति में आप प्यार से उसके पास बैठकर उससे पूछ सकते हैं और यकीनन इस स्थिति में वह अपने सीक्रेट आपके साथ शेयर करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
