Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Parenting Tips: बच्चे की मिट्टी खाने की आदत से हैं परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

छोटे बच्चों को लेकर अक्सर ही माता पिता बहुत परेशान रहते हैं। क्योंकि वो बहुत आसानी से बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं। पेरेंट्स के डांटने मारने के बाद भी बच्चे अपनी उन आदतों में सुधार नहीं कर पाते हैं। इसी तरह कई बच्चों को बचपन में मिट्टी खाने की बुरी आदत लग जाती है। जो उनके सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। मिट्टी में कई तरह के बैक्टैरिया पाए जाते हैं। जो आपके बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। मिट्टी खाने के कारण बच्चों को पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। बच्चे बैक्टीरियल इंफेक्शन का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है, तो जल्द से जल्द उनकी इस आदत को छुड़ाने की कोशिश कीजिए। आप इन टिप्स को फॉलो कर अपने बच्चे की मिट्टी खाने की बुरी आदत में सुधार ला सकते हैं।
बच्चों की मिट्टी खाने की आदत में सुधार करने के टिप्स
कैल्शियम से भरपूर फूड्स डाइट में करें शामिल
अक्सर बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इस कारण वो मिट्टी खाना शुरू कर देते हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है, तो सबसे पहले उसका टेस्ट करवाएं। अगर बच्चे में कैल्शियम है, तो उनकी डाइट में कैल्शियम युक्त फूड्स शामिल करें। ताकि शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर बच्चों के मिट्टी खाने की आदत को दूर किया जा सकें।
शहद और केला डाइट में करें शामिल
मिट्टी खाने की आदत बच्चों के हेल्थ के लिए काफी हानिकारक है। बच्चों की ये आदत छुड़वाने के लिए आप उन्हें केला मेश कर इसमें शहद मिलाकर खिला सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे मिट्टी खाने की आदत जल्दी छोड़ देते हैं। केला और शहद दोनों ही बच्चों के हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
बच्चों को रखें बिजी
छोटे बच्चे अक्सर घर में बैठे-बैठे मिट्टी खाना शुरू कर देते हैं। जो उनकी आदत का एक हिस्सा बन जाता है। बच्चों को मिट्टी खाने से रोकने के लिए आप उन्हें किसी काम में बिजी कर दें। उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। कोशिश करें कि उन्हें बिल्कुल अकेला ना छोड़े, घर का कोई न कोई सदस्या उनके साथ जरूर रहें। ऐसा करने से बच्चे आपके साथ खेलने कूदने में बिजी रहेंगे। जल्द ही मिट्टी खाने की आदत भी छोड़ देंगे।
बच्चों को प्यार से समझाएं
अगर कभी आप बच्चे को मिट्टी खाता देखे तो उन्हें डांटे या मारे नहीं। क्योंकि ऐसा करने से बच्चे आपसे डरने तो लगेंगे, लेकिन फिर आपसे छुपकर मिट्टी खाना शुरू कर देंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चे को मारने और डांटने की जगह प्यार से मिट्टी खाने के नुकसान के बारे में समझाएं। मिट्टी में कीड़े होते हैं, वो उनकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, इस बारे में उन्हें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
