Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चे की थूकने की आदत से आप भी होते हैं शर्मिंदा, जानें इस गंदी आदत को कैसे सुधारे
क्या आप अपने बच्चे की थूकने की नई आदत से शर्मिंदा होने के साथ ही परेशान है। सार्वजानिक तौर पर बच्चे की ये आदत आपको असभ्य और अस्वच्छ लगती होगी, जो आपको शर्मिंदा महसूस कराने के लिए काफी है।
आपको समझ में नहीं आ रहा है? यह समझने के लिए पढ़ें कि आपका बच्चा क्यों बात-बात पर थूकता है और आप उसके इस व्यवहार से उबरने में उसकी कैसे मदद कर सकते हैं?

बच्चे क्यों थूकते हैं?
बच्चों के हर नए व्यवहार के पीछे कोई न कोई वजह होती है। आपका बच्चा बार-बार थूक रहा है? निरीक्षण करें कि वे कब और कहां थूकते हैं। हो सकता है कि बार-बार थूकने के पीछे आपके बच्चे के दिमाग में कोई बात चल रही हो। उस पर ध्यान रखकर आप निष्कर्ष तक पहुंच सकते हैं।
नई चीज को सीखकर प्रैक्टिस करना
हो सकता है कि आपके 2 साल के बच्चे को अभी-अभी मुंह से थूक फेंकने की अपनी इस नई क्षमता के बारे में मालूम चला हो। इसके बाद वे अपनी इस स्किल में महारत हासिल करने के लिए इसकी प्रेक्टिस करते रहते हैं। जब वो अपनी इस आदत में एक दम माहिर हो जाते हैं, तो कभी कभी फन के लिए वो दूसरों पर भी थूकना शुरु कर देते हैं।
ध्यान आकर्षित करने के लिए
इस बात से तो आप मुकर नहीं सकते हैं- जब आपका बच्चा थूकता है तो आप इसे कभी अनदेखा नहीं कर पाते हैं। यह एक ऐसा व्यवहार है जिसे कोई भी माता-पिता ऐसे ही हल्के में नहीं लेते हैं। इसलिए, यदि आपका बच्चा काफी समय से आपका अंटेशन और टाइम पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, तो आपके बिजी होने पर वो ये चाल चल सकता है। क्योंकि हममें से अधिकांश पैरेंट्स बच्चे के इस व्यवहार को स्वीकार नहीं कर पाते हैं।
तनाव या चिंता
आपका बच्चा अपने आस-पास किसी चीज़ से परेशान या तनावग्रस्त हो सकता है - ये कुछ भी हो सकता है, गंदी बदबू, तेज आवाज या कोई उड़ने वाला कीड़ा। बस अपने दिनचर्या में बदलाव से निपटने के लिए वो थूककर अपने गुस्से को जाहिर कर सकते हैं।
दूसरों बच्चों की नकल उतारकर
इस बात की सबसे ज्यादा संभावना है कि आपका बच्चा किसी नए दोस्त की नकल करके थूकना सीखा हो। इससे वो अपनी दोस्ती पक्की करने के साथ ही इसे फन के रुप में देखता है। अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा ये सब किसी बच्चे से सीख रहा है, तो आप उस बच्चे के माता-पिता के साथ मिलकर इस समस्या पर काम कर सकते हैं।
बच्चें की थूकने की आदत को कैसे कंट्रोल करें
थूकना गन्दा, अस्वस्थ और असभ्य आदतों में से एक है, ये आपके बच्चे को बाकी बच्चों के सामने बुरा और गंदी आदतों वाले में से एक बना देता है। शर्मिंदगी से बचने के लिए इसका समाधान करना बेहद जरुरी है।
- जब भी आपका बच्चा थूंके तो गुस्सा करने की जगह उसे प्यार से समझाए और बताए कि थूकना गंदी आदत क्यों हैं?
- बच्चे के साथ खेल-खेल में आप एक कोड या इशारा फिक्स कर लें कि जब आपके बच्चे को थूकने का मन करे तो आप दोनों एक साथ आकर सिंक में थूके और फिर उसे साफ करें। खेल-खेल में आप अपने बच्चें की इस आदत को सुधार सकती है।
- अगर आपका बच्चा अटेंशन पाने के लिए ये सब कर रहा है, तो टाइम निकालकर उसके साथ बैठे और इस बारे में बात करें ।
- थूकने की आदत को खत्म करने के लिए बच्चें को एक दो उदाहरण देकर समझाएं कि थूकना क्यों गंदी आदत है।
- आपको उन चीजों का कुछ अंदाजा होगा जो आपके बच्चे को थूकने के लिए प्रेरित करती हैं। और जब आपका बच्चा थूकने की आदत को बंद करने लगे या खुद इसे सुधारने की कोशिश करें, तो उनके प्रयास को स्वीकार करें और उनकी प्रशंसा करें।



Click it and Unblock the Notifications
