Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Turmeric Milk During Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए या नहीं? यहां जानें सही जवाब
Turmeric Milk During Pregnancy : प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे अहम समय होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर गर्भस्थ महिला को खास देखभाल की जरूरत होती है। ये वो समय होता है जब महिलाएं होने वाले शिशु के अच्छे विकास को लेकर अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं।
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित होती हैं कि वो क्या खाएं और क्या नहीं? इसी में से एक सवाल होता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हल्दी वाला दूध पीना चाहिए या नहीं? अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है तो आपको बताते हैं इससे जुड़ा सही जवाब...

प्रेग्नेंसी में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए या नहीं?
हल्दी के औषधीय गुणों के बारे में हम सब वाकिफ हैं। ये शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। वहीं, दूध को सबसे पौष्टिक आहार कहा जाता है। हल्दी में पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन दूध में घुलने के बाद सेहत को फायदा पहुंचाता है। विशेषज्ञों की मानें तो प्रेगनेंसी में हल्दी और दूध पीने के कोई नुकसान नहीं होते हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित होता है लेकिन कुछ गर्भवती महिला को हल्दी वाला दूध देते हुए इसकी मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। जैसे दूध में ज्यादा हल्दी नहीं डाले और इसे दिनभर में सिर्फ एक बार ही पीना चाहिए वरना ज्यादा हल्दी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
कब पीएं और कब नहीं
प्रेग्नेंसी में अगर आप ठंड से बचने के लिए हल्दी वाला दूध पी रही हैं, तो इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर ही पीएं। इसके अलावा हल्दी वाला दूध रात में पीने से पाचन तेज होता है। पेट की गैस की समस्या कम होती है और इम्यूनिटी तेज होती है। इसके अलावा गर्मियों के दिन में हल्दी वाला दूध पीने से बचें।
ज्यादा हल्दी दूध पीने के नुकसान
गर्भवती महिलाएं अगर हल्दी वाला दूध पीती हैं तो हल्दी का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें। ऐसा करने से 'प्रीक्लेम्पसिया' यानी हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है। जो प्रीमैच्योर डिलीवरी की वजह भी होता है। ज्यादा हल्दी वाला दूध ज्यादा पीने से प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग हो सकती है इसलिए एक बार इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।



Click it and Unblock the Notifications
