Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
यूएई में मिलेगी गर्भपात की मंजूरी, इन स्थिति में अबॉर्शन होगा वैध, जानें किन देशों में गर्भपात कानूनी है?
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गर्भपात को कानूनी दर्जा देने की ओर अहम कदम उठाया है। यूएई की सरकार बलात्कार और परिवार के व्यक्ति के व्यभिचार का शिकार हुई महिलाओं को गर्भपात करवाने की मंजूरी देगी। अगर इसे वैध कर दिया जाता है, तो यह इस्लामिक देश में गर्भपात कानूनों को अमेरिका के कई राज्यों की तुलना में अधिक उदार बना देगा।
यह ऐसे समय में हुआ है जब 2022 में संघीय संवैधानिक गर्भपात को खत्म करने वाले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण 14 अमेरिकी राज्यों ने सभी या लगभग सभी तरह के गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके विपरीत यूएई कैबिनेट ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ये शर्त भी होगी शामिल
इसमें कानून के तहत ये शर्त रखी गई है कि घटना की तत्काल रिपोर्ट दर्ज हुई हो और गर्भावस्था 120 दिनों से ज्यादा की ना हो। इस प्रस्ताव में जबरदस्ती, अवैध सहमति या अनाचारपूर्ण संबंधों से गर्भधारण को शामिल किया गया है, साथ ही मां को प्रक्रिया का अनुरोध करने के लिए पूर्ण सहमति और अधिकार दिया गया है।
आइए इसी बहाने जानते हैं किन देशों में गर्भपात लीगल है और कहां प्रतिबंध हैं।
इन देशों में वैध हैं गर्भपात कराना
अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम, बुल्गारिया, कंबोडिया, कनाडा, चीन, कोलंबिया, चेक गणराज्य, उत्तर कोरिया, डेनमार्क, फ्रांस, जॉर्जिया, ग्रीस, जर्मनी, हंगरी, इटली, आयरलैंड, आइसलैंड, भारत, कजाकिस्तान, कोसोवो, मालदीव, मंगोलिया, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, थाईलैंड, ताजिकिस्तान, तुर्की, यूक्रेन, वियतनाम, उजबेकिस्तान जैसे देशों में गर्भावस्था की अवधि को देखते हुए गर्भपात को मंजूरी दी गई है।
इन देशों में अवैध है गर्भपात कराना
अंडोरा, अरूबा, कांगो गणराज्य, कुराकाओ, डोमिनिकन गणराज्य, मिस्र, अल सल्वाडोर, हैती, होंडुरास, इराक, जमैका, लाओस, मेडागास्कर, माल्टा, मॉरिटानिया, निकारागुआ, पलाऊ, फिलीपींस, सैन मैरिनो, सेनेगल, सिएरा लियोन, सूरीनाम, टोंगा, और वेस्ट बैंक और गाजा स्ट्रिप में गर्भपात करवाने पर पूरी तरह से रोक है।



Click it and Unblock the Notifications
