Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Twins Baby Name Lists: आप भी ढूंढ रहे हैं जुड़वा बच्चों के लिए मॉर्डन नाम, एक नजर इस लिस्ट पर डालें
Twins Baby Name list:अगर आपके घर भी हाल ही में जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है और आप हिंदू ट्रेंडिंग नेम की लिस्ट तलाश कर रहे हैं तो हम आपकी मुश्किल आसां कर सकते हैं। हम आपको ट्विन्स लड़कियों, लड़कों और बेबी गर्ल और बॉय के नामों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जो आपके बच्चों के लिए मॉर्डन और मीनिंगफूल है।

जुड़वा लड़कों के नाम
आदि-अनंत, आकाश- अवन, अहान आरुष, आद्विक अद्वैत, अचल- अखिल, अमृत-अर्पित, आदेश संदेश, अर्थ- समर्थ, अभय-निर्भय, अक्षण-अक्षत, रोहित-राहुल, राज- युवराज, राहिल - साहिल, रक्षित- प्रक्षित, रौनक रॉनित, रितेश-मितेश, रुपेश निपेश, रोमिल- सोमिल, रुद्रांश-प्रयांश, कनिश- कविश, केयान- कियांश, संकेत- संकल्प, सार्थक-समर्थ, सचित- सुमित, विभोर- विवान, विनय- विश्वास, विनीत-विदांत, विद्युत - विभुत, विशाल-विहार, विहान- अहान, वियान- विरेन, विरल-हिरल, वरुण-वीर, विराट-सम्राट।
जुड़वा लड़कियों के नाम
- अलेख्या और लेख्या : अलेख्या नाम का मतलब होता है एक तस्वीर या एक पेंटिंग और लेख्या नाम का अर्थ होता है दुनिया या संसार।
- अस्मिता और सुष्मिता : अस्मिता का मतलब होता है गर्व, आत्मसम्मान और प्रकृति। सुष्मिता का मतलब सुंदर मुस्कान और आकर्षक मुस्कान।
- टिशा और जिशा : टिशा का मतलब होता है खुशी। जिशा का मतलब होता है जीने की ललक।
- धारिणी और हरिणी: धारिणी का मतलब होता है धरती और हरिनी का मतलब मां दुर्गा का एक रुप है।
- कायरा और मायरा : कायरा यानी सूर्य की किरण और मायरा का मतलब प्रकृति से भी होता है।
- मुक्ति और युक्ति: मुक्ति यानी मोक्ष और युक्ति यानी एक रणनीतिक दिमाग वाला भी होता है।
- मिशा और समिषा: दोनों का अर्थ सुंदर होता है।

जुड़वा लड़के और लड़की का नाम
- अबीर और आभा: अबीर का मतलब होली का रंग और आभा मतलब सूर्य वैभव या रोशनी।
- दक्ष और आद्या: दक्ष का मतलब सक्षम और आद्या का मतलब मां दुर्गा से है।
- आरव और आरना : आरव का मतलब शांतिपूर्ण ध्वनि और भगवान शिव और आरना का मतलब मां लक्ष्मी है।
- वंश और वंशिका : वंश और वंशिका दोनों का मतलब अगली और नई पीढ़ी से होता है।
- अयान और आरुषि: अयान का मतलब भगवान का तोहफा होता है और आरुषि का मतलब सूर्य की पहली किरण होता है।
- रचित और आधिरा: रचित का मतलब आविष्कार और आधिरा मतलब तीव्र गति या तेजी से होता है।
- अहाना और आयुष: अहाना का मतलब होता है प्रात:काल की महिमा और आयुष का मतलब दीर्घ जीवन होता है।
- धृति और पार्थ: धृति का मतलब खुशी और पार्थ का मतलब होता है राजा या राजकुमार से होता है।



Click it and Unblock the Notifications
