Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Baby Girl New name: मां पार्वती पर रखें ये अद्भूत नाम, बड़ी होकर बेटी बनेगी साहसी और निडर
देवी दुर्गा पूरे जगत की माता कहलाती हैं और अगर आपकी बेटी नवरात्रि के मौके पर पैदा हुई हैं, तो आप अपनी बेटी को उन्हीं के कई नामों में से कोई एक नाम दे सकते हैं। आज हम आपको देवी पार्वती के कुछ सबसे सुंदर नाम बता रहे हैं। लड़कियों के नामों की इस लिस्ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।

आर्शिया: आप अपनी प्यारी गुड़िया का नाम आर्थिया रख सकते हैं। यह नाम बहुत मॉर्डन है, जिसका अर्थ होता है देवों की भूमि।
एकांक्षा : यह नाम 'ए' अक्षर से शुरू होता है। मां दुर्गा के एकांक्षा नाम का मतलब होता है जिसे बांटा न जा सके।
दीत्या का अर्थ प्रार्थना से होता है, यह नाम भी बहुत ही प्यारा है।
ईशानी - देवी पार्वती के इन नाम का अर्थ है शासक।
प्रकृति : भगवद गीता के अनुसार, प्रकृति देवी दुर्गा का दूसरा रूप है। ऐसा माना जाता है कि पूरे ब्रह्मांड का निर्माण पुरुष (शिव) और प्रकृति (पार्वती) के मिलन से हुआ है।

सात्विका : अगर आपकी बेटी का नाम 'स' अक्षर से निकला है, तो आप उसे सात्विका नाम दे सकते हैं। सात्विका नाम का मतलब होता है शुद्ध और प्राकृतिक, इसका अर्थ उत्साही और ऊर्जावान भी है।
स्तुति : यह भारत में एक लोकप्रिय नाम है। इसका अर्थ है पूजा। इसका उपयोग देवी दुर्गा को संदर्भित करने के लिए भी किया जाता है।
शुलिनी: मां दुर्गा के 108 नामों में एक नाम शुलिनी भी है। इसका अर्थ ममता से होता है।
शांदली : शांदली भी देवी पार्वती के अनेक नामों में से एक नाम है।
उर्वी - धरती माता यानी पृथ्वी को उर्वी कहते हैं, साथ ही मां लक्ष्मी को भी उर्वी के नाम से जानते हैं।
विशालाक्षी : विशालाक्षी नाम का मतलब होता है बड़ी और सुंदर आंखों वाली स्त्री। ये मां पार्वती का एक नाम हैं।
वामिका : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम भी वामिका है। इस स्टार कपल ने अपनी बेटी के लिए मां दुर्गा के ही एक नाम को चुना है
वाग्मी - दुनिया को नियंत्रित करने वाली शक्ति रूपा देवी को कहते हैं वाग्मी।
वारुणी : आप देवी मां पर आधरित वारुणी नाम भी अपनी बिटिया के लिए रख सकती हैं। दुर्गा सप्तशती में इस नाम का वर्णन हैं और इस नाम का मतलब है वन की देवी। इसके अलावा हिन्दू पुराणोमें वर्णित समुद्र मन्थन के समय क्षीरसागर निकली मदिरा को वारुणी कहा गया।



Click it and Unblock the Notifications
