'V' Or 'W' se Trending Name 2026: जब घर में नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली होती हैं, तो पूरा खानदान एक अलग ही मिशन पर निकल पड़ता है नामकरण मिशन। दादा जी को पुराने जमाने के भारी-भरकम नाम चाहिए, तो मम्मी को चाहिए कुछ ऐसा जो बिल्कुल 'इंस्टाग्राम फ्रेंडली' हो। अक्सर हम 'A' से लेकर 'S' तक के अक्षरों में इतना उलझ जाते हैं कि पूरी क्लास में एक ही नाम के चार बच्चे निकल आते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि स्कूल की हाजिरी के वक्त आपके बच्चे के नाम के पीछे 'A' या 'B' (जैसे- राहुल A, राहुल B) लगाना पड़े, तो आपको कुछ अलग सोचना होगा। यहीं एंट्री होती है 'V' और 'W' अक्षरों की।
ये दो ऐसे अक्षर हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यकीन मानिए, इनसे निकलने वाले नाम न केवल सोबर (Sober) होते हैं, बल्कि उनमें एक अलग ही 'रॉयल वाइब' और ठहराव होता है। 'V' से निकलने वाले नाम जहां ऊर्जा और विजय का प्रतीक हैं, वहीं 'W' से शुरू होने वाले नाम अपनी दुर्लभता (Rarity) के कारण भीड़ में आपके बच्चे को एक अलग पहचान देते हैं।
चाहे आप अपने लाडले के लिए एक शक्तिशाली नाम ढूंढ रहे हों या अपनी नन्ही परी के लिए कोई मधुर और आधुनिक नाम, साल 2026 के ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए हमने तैयार की है 50+ सबसे यूनीक और सोबर नामों की यह खास लिस्ट। तो चलिए, बोरिंग नामों को कहिए अलविदा और इन 'V' और 'W' के खजाने से चुनिए अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम, जो सुनने वाले के कान में मिश्री की तरह घुल जाए।