Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Valentine's Day 2024 : इस प्यार के सीजन में बच्चों के लिए चुनें प्रेम के अर्थ वाले नाम, लिस्ट देखें
Baby Names That Mean Love : फरवरी को प्यार यानी प्रेम का महीना माना जाता है। इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का आप नाम कुछ ऐसा रख सकते हैं जिनके अर्थ में प्यार समाया हुआ हो।
आप अपने बच्चे के लिए कोई ऐसा नाम चुन सकते हैं जिसका मतलब ही प्यार हो। जी हां, ऐसे कई हिंदू और इंडियन नाम हैं जिनका मतलब प्यार यानि लव होता है।
इस पर बने नाम अपने बच्चे को देकर आप उसकी जिंदगी में अभी से ही प्यार के रंग भर सकते हैं। यहां हम आपको बेबी गर्ल के लिए कुछ ऐसे ही नाम बता रहे हैं जिनका मतलब प्यार होता है। बेबी गर्ल के नामों की इस लिस्ट में से आप अपनी पसंद का कोई नाम चुन सकते हैं।

लड़कियों के नाम
आमरा: आमरा नाम का मतलब भी स्नेह, प्यार और प्रेम से जुड़ा हुआ होता है।
आविश्का : इस नाम का मतलब होता है प्यार।
आराध्या: इस नाम का मतलब होता है गहरा और उत्साही प्रेमी।
अनुरति : इस नाम का मतलब होता है प्रेम और स्नेह,
अरनवी: इस नाम का मतलब होता है जिसका हृदय सागर जितना विशाल हो।
अरुद्रा: अरुद्रा का मतलब होता है कोमल और दयालु।
आशना : इस नाम का मतलब होता है प्रिय, प्यार के लिए समर्पित, दोस्त और जिसकी प्रशंसा की जा सके।
हिताक्षी : सच में ये नाम बहुत यूनीक और प्यारा है। आप अपनी बेटी के लिए हिताक्षी नाम चुन सकते हैं। हिताक्षी नाम का मतलब होता है प्यार की मौजूदगी।
मौलिका : यह नाम 'म' अक्षर से शुरू होता है। मौलिका नाम का मतलब होता है असली, प्यार और प्रेम।
ऋत्विका : ये नाम भी आपको अपनी बेबी गर्ल के लिए पसंद आ सकता है। ऋत्विका नाम का मतलब होता है प्यार का आनंद लेना।
प्रनीशा : 'प' अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम बहुत प्यारा और अलग है। प्रनीशा नाम का मतलब होता है जिंदगी के लिए प्यार।
प्रीतिका : बेबी गर्ल के लिए प्रीतिका नाम भी पसंद आ सकता है। प्रीतिका नाम का मतलब होता है प्रिय और प्यार।
मिशिका : आप अपनी बेटी को यह यूनीक और मॉडर्न नाम भी दे सकते हैं। मिशिका नाम का मतलब होता है ईश्वर का प्रेम।
ऋद्धिमा : लड़कियों का यह नाम बहुत प्यारा और मॉडर्न है। ऋद्धिमा नाम का मतलब होता है प्यार की बरसात और प्यार से भरा हुआ।
शामिका : आप अपनी बेटी को शामिका नाम भी दे सकते हैं। शामिका नाम का मतलब होता है प्यार, दयालु, अति खूबसूरत और शांतिपूर्ण।
प्रिशा : 'प' अक्षर से शुरू होने वाले इस हिंदू नाम का मतलब प्यार और आकर्षण होता है।
लड़कों के नाम
अभिक: इस नाम का मतलब होता है प्रिय यानी प्यारा।
अनन्यज: अनन्यज नाम का मतलब होता है जिसका निर्माण दिल से हुआ है। ये दोनों ही नाम बहुत यूनिक हैं।
अनुराग : यह नाम लड़कों में बहुत पॉपुलर है। इसका मतलब होता है प्यारी सी धुन और स्नेह से भरा।
मोहिल: लड़कों के लिए ये नाम भी काफी पॉपुलर है। इस नाम का मतलब भी होता है लव और आकर्षक।
स्नेहिल : यह नाम लड़कों में बहुत पॉपुलर है। इसका मतलब होता है स्नेह से भरा।



Click it and Unblock the Notifications
