Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
वरुण धवन ने जन्म के 5 महीने बाद बताया बिटिया का नाम, बेहद खास है मतलब
Varun Dhawan daughter name and Meaning: वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के लिए ये दिवाली बेहद खास है, क्योंकि वे अपनी बेटी के साथ पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। 3 जून को वरुण धवन के घर बेटी का जन्म हुआ था, और तभी से फैंस उनकी बेटी की झलक पाने के लिए बेताब है। हालांकि अब तक इस सेलिब्रेटी कपल ने बेटी के नाम को फैंस के साथ रिवील नहीं किया था। लेकिन अब हाल ही में बेटी के जन्म के 5 महीने बाद वरुण धवन ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।
हाल ही में, वरुण धवन केबीसी 16 के सेट पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बेटी के जन्म के 5 महीने बाद उसके नाम का खुलासा किया। फैंस लंबे समय से उनकी बेटी की तस्वीरें और नाम के लिए उत्सुक हैं, और अब इस राज से पर्दा उठाकर वरुण ने उन्हें खुश कर दिया है। आइए जानते हैं वरुण धवन की बेटी का नाम और उसका मतलब।

वरुण ने दिया है बेटी को ये नाम
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जब वरुण धवन पहुंचे, तो होस्ट अमिताभ बच्चन ने उन्हें बेटी के जन्म पर बधाई दी और कहा कि इस दिवाली उनके लिए खास होगी क्योंकि उनके घर देवी लक्ष्मी आई हैं। इस पर अमिताभ ने वरुण से पूछा, "क्या आपने उसके लिए कोई नाम सोचा है?" तब वरुण ने बताया उन्होंने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है। और उन्होंने कहा, "अभी मैं उससे कनेक्ट होना सीख रहा हूँ
क्या होता है लारा का मतलब?
वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है, जो वाकई में बहुत ही यूनिक और खूबसूरत नाम है। "लारा" का मतलब "हैप्पीनेस" (खुशी) और "गार्डियन स्पिरिट्स" (संरक्षक आत्मा) होता है, जो इस नाम को और भी खास बनाता है। वरुण ने इसी साल फरवरी में फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्होंने नताशा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें वे बेबी बंप को किस करते नजर आए थे।



Click it and Unblock the Notifications
