Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Akaay Name Meaning : विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर हुआ बेटे 'अकाय' का जन्म, जानें अर्थ
Anushka Sharma And Virat Kohli Son name and meaning : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। अनुष्का और विराट के घर बेटे का जन्म हुअ है। विराट-अनुष्का ने अपने नन्हें मेहमान का नाम 'अकाय' रखा है।
सोशल मीडिया पर फैन्स दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और अब हर कोई इस अनोखे का मतलब जानना चाहता है।चालिए जानते है अकाय नाम का अर्थ-

'अकाय' नाम का अर्थ?
"अकाय" नाम हिंदी शब्द 'काया' से बना है, जिसका अर्थ है 'शरीर'। "अकाय" मूलत: सस्कृत का शब्द है । जिसका अर्थ होता है कोई ऐसा व्यक्ति जो अपने भौतिक शरीर से कहीं अधिक है मतलब निराकार। ये नाम एक तरह से भगवान शिव से भी जुड़ा है। तुर्की में 'अकाय' शब्द का अर्थ होता है शाइनिंग मून यानी 'चमकता हुआ चांद'। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों काफी आध्यात्मिक हैं, इसलिए ऐसा माना जा रहा है दोनों ने बेटे का नाम काफी सोच समझकर रखा है।
अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा, ''भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्त में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार।"
बेटी का नाम भी रहा था सुर्खियों में
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। 11 जनवरी, 2021 को विराट और अनुष्का के घर बेबी गर्ल वामिका जन्म हुआ था। बेटी वामिका का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा था। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications