Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Parenting Tips: अपनाएं ये आसान तरीके, मजे-मजे में अल्फाबेट सीखेगा आपका बच्चा
हर पैरेंट अपने बच्चे को जल्द से जल्द सब कुछ सिखाना चाहते हैं। इसके लिए वे कई तरीके भी अपनाते हैं। हालांकि, किड्स अपनी स्कूलिंग से पहले बेसिक्स जैसे अल्फाबेट्स व नंबर आदि सीख जाते हैं। लेकिन अक्सर पैरेंट्स के मन में यह उलझन रहती है कि वे अपने बच्चे को बेहद आसान व मजेदार तरीके से अल्फाबेट्स किस तरह सिखाएं। ऐसा करने के लिए आपको कुछ आसान टिप्स अपनाने की जरूरत है।
अमूमन यह देखने में आता है कि पैरेंट्स अपने बच्चे को अल्फाबेट या अन्य कोई भी नई चीज सिखाने के लिए वीडियोज आदि का सहारा लेते हैं। यकीनन इस तरीके को अपनाकर आप बच्चे को अल्फाबेट सिखा सकते हैं, लेकिन इससे बच्चे का स्क्रीन टाइम काफी बढ़ जाता है और ऐसे में उन्हें नुकसान ही होता है। इसलिए, आपको कुछ आसान लेकिन स्क्रीन फ्री तरीकों को अपनाने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम बच्चों को अल्फाबेट सिखाने के कुछ मजेदार तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

खिलौने का करें इस्तेमाल
बच्चों को खिलौनों से खेलना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप उन्हें खेल-खेल में अल्फाबेट बेहद आसानी से सिखा सकते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के ऐसे खिलौने होते हैं, जिसमें बटन होते हैं। उन पर अल्फाबेट लिखे होते हैं। जब इन बटन को दबाया जाता है तो उनमें से साउंड निकलता है और बच्चे खेल-खेल में ही अल्फाबेट साउंड सीख जाते हैं।
लेटर मैचिंग गेम खेलें
लेटर मैचिंग गेम खेलकर भी बच्चों को बेहद आसानी से अल्फाबेट सिखाए जा सकते हैं। इसके लिए आप टॉक्सिक फ्री प्लास्टिक अल्फाबेट लें और फिर उन अक्षरों को पत्र से संबंधित वस्तु पर लगाएं। उदाहरण के लिए, यदि आपके घर में एक केला है, तो इसे अपने बच्चे को दिखाएं और उस पर बी अक्षर रखें। इसके बाद जब आप बच्चे के साथ ये गेम खेलेंगे तो इसमें ना केवल उन्हें काफी मजा आएगा, बल्कि वे अल्फाबेट के साथ-साथ चीजों को पहचानना भी सीख जाएंगे।
फ्लैश कार्ड की लें मदद
जब किसी प्री-स्कूलर को अक्षर सिखाने की बात आती है तो फ्लैशकार्ड बहुत मददगार होते हैं। फ्लैशकार्ड ऐसे कार्ड होते हैं जो अक्षर और उससे संबंधित चित्रों से बने होते हैं। ये कार्ड बच्चे को ना केवल अल्फाबेट सीखने में मदद करते हैं, बल्कि रोजमर्रा की वस्तुओं की सही पहचान करने में मदद करते हैं। जब आप बच्चे के साथ फ्लैश कार्ड खेलते हैं तो बच्चे इसे काफी एन्जॉय भी करते हैं।
सिखाने में ना करें जल्दबाज़ी
कई बार पैरेंट्स अपने बच्चे को जल्द से जल्द से सिखाना चाहते हैं, लेकिन वास्तव में छोटे बच्चों के साथ यह टेक्निक कभी भी काम नहीं आती है। हमेशा कोशिश करें कि आप बच्चे को एक-एक अल्फाबेट ही सिखाएं। जब बच्चा एक अल्फाबेट को बेहतर तरीके से सीख जाए और उसकी पहचान करने लग जाए, तभी आप उसे अन्य अल्फाबेट सिखाएं। हमेशा ध्यान रखें कि बच्चे को अक्षर पढ़ाते समय आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जब आप जल्दबाजी करते हैं तो इससे बच्चे के लिए सीखना काफी मुश्किल और बोझिल हो जाता है।
रोजमर्रा की चीजों का करें इस्तेमाल
आमतौर पर, बच्चे अपने आसपास की चीजों को देखकर बहुत जल्दी सीख जाते हैं। इसलिए, अगर आप बच्चे को अल्फाबेट सिखाना चाहते हैं तो ऐसे में रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आप बच्चे को रोजमर्रा की चीजों को बोलकर बताएं। जिन भी चीजों का बच्चा इस्तेमाल करता है या फिर आप बच्चे के सामने इस्तेमाल करते हैं, उसके बारे में बच्चे को बताएं। सब्जियों से लेकर फलों तक के नाम उसे बताएं। इससे धीरे-धीरे बच्चा ना केवल अल्फाबेट सीखेगा, बल्कि वह डेली यूज में आने वाली चीजों के बारे में भी जानेगा।



Click it and Unblock the Notifications
