Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
प्रेगनेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है, जानिए वजह और डिस्चार्ज रोकने के लिए क्या करें?
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का शरीर कई दिक्कतों से होकर गुजरता है। उन्हीं में से एक है ब्राउन डिस्चार्ज। अक्सर महिलाएं ये समझ ही नहीं पातीं कि ब्राउन डिस्चार्ज क्या है और ये क्यों हो रहा है? अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज देखकर महिलाओं के मन में कई तरह के डर पैदा हो जाते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज का क्या मतलब होता है? ब्राउन डिस्चार्ज के कारण, ब्राउन डिस्चार्ज कब होता है, ब्राउन डिस्चार्ज कितने दिन तक होता है और ब्राउन डिस्चार्ज रोकने के उपाय और इसके खतरें।

शुरुआती हफ्तों में ब्राउन डिस्चार्ज का मतलब
प्रेगनेंसी की शुरुआत में या प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ब्लीडिंग होना बहुत सामान्य सी बात है। इसमें घबराने वाली बात नहीं है। करीब 30 प्रतिशत महिलाओं को प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में हल्की ब्लीडिंग होती है। ये ब्लीडिंग सामान्य हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकती है और गर्भावस्था की जटिलता का लक्षण भी हो सकती है।
इस वजह से होता है ब्राउन डिस्चार्ज
गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय का पुराना रक्त वजाइनल डिस्चार्ज के साथ मिल जाता है, जिससे प्रेग्नेंसी में यह ब्राउन रंग का डिस्चार्ज होता है। अगर आपको इस तरह का कोई डिस्चार्ज हो रहा है, तो इसे इग्नोर करने के बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। हो सकता है कि आपको यह डिस्चार्ज किसी कॉम्प्लिकेशन की वजह से हो रहा हो।
ऐक्टोपिक प्रेग्नेंसी भी एक वजह
ऐक्टोपिक प्रेग्नेंसी जिसमें फीटस यूट्रस के बाहर या फिर फ़ेलोपियन ट्यूब में विकसित होने लगता है, ऐसी स्थिति में भी पेट में दर्द और वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है और इस कारण ब्राउन डिस्चार्ज होना।
ये भी है कुछ वजह
आमतौर पर नेचुरल परिस्थितियों की वजह से प्रेगनेंट महिला को ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है और यह कम अवधि के लिए ही होता है। उदाहरण के लिए, आपको गर्भावस्था की शुरुआत में इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग या संभोग के कारण भूरे रंग का स्राव हो सकता है। कई बार डिलीवरी डेट के नजदीक आने पर भी यह स्राव हो सकता है।
अबॉर्शन भी हो सकता है कारण
मिस्ड अबॉर्शन भी इसका एक और कारण है जिसमें भ्रूण का विकास रुक जाता है विकसित टिशू कुछ समय के बाद ब्राउन डिस्चार्ज की तरह शरीर से बाहर आ जाते हैं। गर्भपात होने पर भी ब्राउन डिस्चार्ज होता है जिसमें पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन भी होती है। फिर लगभग चार सप्ताह के बाद ब्राउन डिस्चार्ज के रूप में बाहर आते हैं। इस दौरान इससे तेज गंध भी आती है।
ब्राउन डिस्चार्ज होने पर करें ये काम
भारी सामान उठाने,सामने की ओर झुकने जैसे काम जिससे पेट पर दबाव पड़े उन्हें करने से पूरी तरह से बचें। डिस्चार्ज की परेशानी में गर्म खाना खाने से भी परहेज करने की भी सलाह दी जाती है।
डॉक्टर से बात करें
प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज शुरू होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। डॉक्टर आपकी जांच करने के बाद और लक्षणों के आधार पर बताएंगे कि आपको ऐसा क्यों हो रहा है। अगर ब्राउन डिस्चार्ज के साथ यूट्राइन कॉन्ट्रैक्शन, बुखार या दर्द भी है, तो आपको तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications