Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Quadruplets Pregnancy: सीतामढ़ी में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, 7 लाख में एक के साथ होती है ये घटना
Quadruplets Pregnancy: आपने सुना ही होगा कि जब ऊपर वाला देता हैं, तो छप्पर फाड़ कर देता हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के सीतामढ़ी में सामने आया है। इसे कुदरत का चमत्कार ही कहेंगे कि यहां एक महिला ने एक साथ चार शिशु को जन्म दिया है। चारों बच्चें एकदम स्वस्थ है। हैरत की बात तो यह है कि अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चे दिख रहे थे लेकिन महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान हैं।
महिला के परिजनों ने बताया कि जब महिला को लेबर पेन बढ़ने लगा, तब तब अस्पताल ले जाया गया यहां पर गर्भवती महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया, जबकि पूरा परिवार 3 बच्चों का इंतजार कर रहा था।
डॉक्टरों की टीम ने भी बताया कि अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चों का पता चला था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान चौथे बच्चे का भी जन्म हुआ। नवरात्र के नवमी तिथि के दिन पैदा हुए इन बच्चों में सबसे पहले एक बेटी और फिर एक-एक कर तीन बेटों का जन्म हुआ।

क्वाड्रुप्लेट्रस प्रेग्नेंसी क्या होती है? (Quadruplets Pregnancy)
जब दो बच्चे एक साथ पैदा होते हैं उन्हें जुड़वा या ट्वींस कहा जाता है। वहीं एक साथ जन्म लेने वाले तीन बच्चों को टिपलेट्स कहा जाता है। एक साथ पैदा हुए 4 बच्चों को मेडिकल टर्म में क्वाड्रुप्लेट्स कहा जाता है।
कैसे होती है Quadruplets प्रेगनेंसी?
क्वाड्रुप्लेट्रस प्रेगनेंसी यानी चतुर्भुज गर्भावस्था में एक महिला की कोख में 4 बच्चे होते हैं। जब महिला ओव्यूलेशन के समय एक साथ 4अंडे पैदा करती है और चारों अंडे शुक्राणु से मिलकर निषेचित हो जाते है। या 2 से 3 तीन अंडे निषेचन के बाद अलग-अलग निषेचित अंडों में विभाजित हो जाते हैं तो इस तरह की प्रेगनेंसी देखने को मिलती है।
इस तरह की प्रेगनेंसी दुलर्भ होती है। रिसर्च के अनुसार 7 लाख महिलाओं में से किसी एक को ही क्वाड्रुप्लेट्रस होता है। प्रीनेटल अल्ट्रासाउंड में ही इस तरह की प्रेग्नेंसी का पता चलता है। इसमें शुरुआत में अलग-अलग हार्टबीट सुनकर पता लगता हैं। इस प्रेगनेंसी में कॉम्पिलेकेशन होने का खतरा ज्यादा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
