Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Atishi Name Meaning: न हिंदू नाम है आतिशी न ही मुस्लिम, तो कहां से आया ये नाम? जानें इसका मतलब
Atishi Name meaning: दिल्ली को अब नई मुख्यमंत्री मिल चुकी हैं। आप की नेता आतिशी दिल्ली की अगली सीएम पद की शपथ लेंगी। ये नाम सामने आने के बाद से इस नाम की चारों तरफ खूब चर्चा हैं। क्या आप जानते हैं कि आतिशी नाम का मतलब क्या होता है?
आपको बता दें कि न तो ये नाम संस्कृत से आता है न ही ये उर्दू भाषा से लिया गया है। आपको बताते हैं आतिशी किस भाषा का शब्द है, और इसका मतलब क्या है?

आतिशी नाम का मतलब है?
आतिशी नाम का अक्सर लोग संबंध 'आतिशबाजी' से जोड़कर लगते हैं। हालांकि कई लोग ये सोचते हैं कि आतिशी हिंदी का शब्द है लेकिन आपको बता दें कि 'आतिशी' असल में एक फारसी शब्द है। जिसका मतलब होता है 'जो आग की तपन पर भी आसानी से टूटने या तड़कने वाला न हो'। असल में आतिशी शीशा एक ऐसी चीज होती है, जिसपर सूर्य की किरण टकराती है, तो उससे आग पैदा होती है। आतिशी 'आतश' शब्द से निकला नाम है जिसका मतलब आग होता है। इसका नाम के तौर पर इस्तेमाल करें तो आतिशी का मतलब उग्र, तेजस्वी, प्रज्वलित होने वाला या अंगारे जैसा लाल होता है।
बेटियों के खूबसूरत फारसी नाम की लिस्ट
अगर आप भी अपनी बेटी के लिए आतिशी जैसा दमदार नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए यहां फारसी के कुछ नाम लेकर आए हैं।
1. लीला: फारसियों, तुर्कों और अरबियों के बीच यह एक लोकप्रिय नाम है जिसका अर्थ है 'रात'।
2. सारा: इस आधुनिक फ़ारसी नाम का अर्थ है 'शुद्ध और वास्तविक', जो सेलेब के बीच खूब पॉपुलर है।
3. आरजू: इस फ़ारसी नाम का मतलब होता है इच्छा या कामना।
4. फ्रिया : इस नाम का मतलब है प्यारी या दुलारी। इसे फ्रेया भी कह सकते हैं।
5. लियाना: इस नाम का अर्थ है बेल या भगवान का दिया हुआ खूबसूरत तोहफा।
6. शिरीन: यह एक पारंपरिक फ़ारसी नाम है जिसका मतलब होता है 'मिठास'।
7. शिवा: आपको हैरानी होगी कि फारसी में शिवा नाम भी काफी पॉपुलर है जिसका मतलब होता है आकर्षक।
8. समीरा : समीरा का मतलब होता है ठंडी हवा का झोंका या शाम की बातचीत में साथी।
9. एवा : यह नाम फारसी और जर्मन भाषा में काफी पॉपुलर है, जिसका अर्थ इच्छा होता है।
10. अनाहिता : ग्रीक और फारसी भाषा में पॉपुलर इस नाम का मतलब शक्तिशाली पर्सनेलिटी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
