Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
15 साल की बेटियों को जरूर सिखाएं ये 5 बातें, जीवन में कभी नहीं आएगी परेशानी
What Is Important To Teach Your Daughter: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में सफल और अच्छा इंसान बने। कई पेरेंट्स अपने बच्चों की बेहतर परवरिश को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। क्योंकि पेरेंट्स की परवरिश ही बच्चे का भविष्य बहुत हद तक निर्भर होता है। खासतौर पर, पेरेंट्स अपनी बेटियों की परवरिश को लेकर काफी सजग रहते हैं। चाहे सही शिक्षा हो या सुरक्षा, हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। ऐसे में, पेरेंट्स को अपनी बढ़ती उम्र की बेटियों को कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिए, जिससे उन्हें भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। जब बेटी 15 साल की हो जाती है, तो वह सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी परिपक्व होने लगती है। ऐसे में, पेरेंट्स की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे उसे सही समय पर जरूरी बातों की जानकारी दें। तो आइए, जानते हैं अपनी 15 साल की बेटी को क्या सिखाएं?

1. किशोरावस्था में होने वाले बदलाव
किशोरावस्था के दौरान शरीर और मन दोनों में कई बदलाव होते हैं, जिन्हें लेकर लड़कियां अक्सर भ्रमित रहती हैं। 15 साल की उम्र में बेटी को यह बताना जरूरी है कि ये बदलाव सामान्य हैं और इससे डरने की जरूरत नहीं है। इससे वह खुद को बेहतर तरीके से समझ पाएगी।
2. मासिक धर्म से जुड़ी सही समझ
इस उम्र तक बेटी पीरियड्स को बेहतर तरीके से समझने लगती है। ऐसे में पेरेंट्स को चाहिए कि वे उसे मासिक धर्म क्यों होता है, इस दौरान शरीर में क्या बदलाव आते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह सब खुलकर समझाएं। सही जानकारी मिलने से बेटी का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
3. पैसों का मैनेजमेंट
अगर आपकी बेटी 15 साल की हो गई है, तो उसे अपने पैसों के हिसाब-किताब से जुड़ी बातें जरूर सिखाएं। इससे उसे पैसों की अहमियत समझ आएगी और वह भविष्य में मनी मैनेजमेंट कर पाएगी। आप अपनी बेटी का बैंक अकाउंट भी जरूर खुलवाएं और उसे सेविंग करना भी जरूर सिखाएं।
4. लोगों के व्यवहार को समझना
15 साल की उम्र में बेटी दूसरों की बातों और व्यवहार को समझने की क्षमता विकसित कर लेती है। पेरेंट्स को चाहिए कि वे उसे सिखाएं कि किसी के बोलने के तरीके और शब्दों से उसके इरादों को कैसे समझा जा सकता है। यह सीख आगे चलकर कॉलेज और सामाजिक जीवन में काम आती है।
5. अनजान लोगों से सही तरीके से बातचीत
15 साल की उम्र में बेटी को यह सिखाना जरूरी है कि अनजान लोगों से कैसे और कितनी बात करनी चाहिए। सही कम्युनिकेशन स्किल न सिर्फ उसे सुरक्षित रखती है, बल्कि आगे उसके करियर और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications