Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ब्रेस्टफीड करते हुए सो जाता है बेबी, तो इन टिप्स की मदद से उठाएं उसे
नवजात शिशु अपनी जरूरतों के लिए मां पर निर्भर होते हैं। छोटे शिशु को बार-बार फीड करवाने की जरूरत होती है, इसलिए मां हर दो से तीन घंटे के गैप में बेबी को ब्रेस्टफीड करवाती है। लेकिन यह देखने में आता है कि बेबी ब्रेस्टफीड करते हुए सो जाते हैं। ऐसा होना बेहद ही नॉर्मल है, लेकिन इससे उनका पेट नहीं भर पाता है।
कई बार सोने के कारण बेबी सही तरह से फीड नहीं कर पाते हैं। जिससे उन्हें पीलिया, बीमारी या उसका पर्याप्त वजन ना बढ़ पाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि मां को बेबी को फीड करवाते समय उसे जगाते रहने की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेबी को ब्रेस्टफीड करवाते हुए ब्रेस्ट पर सोने से रोक सकती हैं-

बेबी का ब्रेस्ट पर सोना नॉर्मल है या नहीं?
न्यू मॉम को अक्सर बेबी से जुड़ी बहुत अधिक जानकारी नहीं होती है। इसलिए, वे अक्सर बहुत सी बातों को लेकर कशमकश में रहती हैं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन बेबी का ब्रेस्ट पर सोना बेहद ही नॉर्मल है। यह ज्यादातर कोलेसीस्टोकिनिन या सीसीके नामक हार्मोन के कारण होता है।
सीसीके आपके बच्चे को पूर्ण और नींद का एहसास कराता है और जैसे ही वे ब्रेस्टफीड करना शुरू करते हैं, उनके भीतर यह हार्मोन रिलीज होते हैं। चूंकि छोटे शिशुओं में सीसीके की मात्रा अधिक होती है जिससे उन्हें दूध पिलाते समय जगाए रखना कठिन हो जाता है। ऐसे में शिशु को जगाने या फीड करवाने के लिए मां को अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होती है।
करें स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट
आपको शायद पता ना हो, लेकिन स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट करने से आपके बच्चे को फीड करने में प्रोत्साहित करने में मदद मिल सकती है। स्किन से स्किन का संपर्क करने से आपको अपने बेबी के मूवमेंट का आसानी से पता चल जाता है। आप अपने शिशु को जगाने के लिए बस हल्का सा मूव करने की जरूरत है। जब आप उसे खुद से सटाकर रखते हैं तो आप उसकी झपकी लेने पर आसानी से इसे नोटिस कर पाएंगी।
ब्रेस्ट को करें कंप्रेस
यह देखने में आता है कि जब शिशु ब्रेस्टफीड करने लगता है तो वह उसे एक्टिव तरीके से चूसता है, लेकिन जब शिशु को हल्की नींद आती है और दूध का प्रवाह धीमा हो जाता है तो इससे बेबी भी बेहद स्लो तरीके से ब्रेस्टफीड करता है। हो सकता है कि वह ब्रेस्ट को चूसना पूरी तरह से बंद कर दें।
ऐसे में बेबी को ब्रेस्टफीड करवाने के लिए आप अपने स्तनों को धीरे से दबाएं। इससे आपको अपने दूध के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जब दूध का प्रवाह सही होगा तो इससे आपका शिशु फिर से चूसना और निगलना शुरू कर देता है।
साइड्स को करें स्विच
जब आप अपने बेबी को ब्रेस्टफीड करवाती हैं तो ऐसे में सिर्फ एक ही साइड से दूध पिलाने की गलती ना करें। इससे आपको कई नुकसान होते हैं। सबसे पहले तो आपको दूसरी साइड पर हैवीनेस महसूस होती है। साथ ही, बेबी भी एक ही साइड पर फीड करते हुए आसानी से सो जाता है।
लेकिन जब बच्चा सो जाना शुरू कर देता है, तो ऐसे में आप साइड्स को स्विच करें। आप इस तरह बार-बार कर सकती हैं, इससे बेबी अधिक मूव करता है और फिर वे आसानी से फीड कर पाते हैं। आप चाहें तो बेबी को बेहतर तरीके से फीड करवाने के लिए साइड को स्विच करने के साथ-साथ ब्रेस्ट कंप्रेशन का उपयोग भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
