Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Baby Care Tips: अगर बच्चा बेड से गिर जाएं, तो बिना समय गंवाएं करें ये काम
छोटे बच्चे करवट लेना सीखते है या फिर बिना सहारे के बैठने की कोशिश करने लगते हैं, तो अक्सर बेड से या सोफे से जमीन पर गिर जाते हैं। जब भी बच्चें को बेड पर सुलाने के लिए या खेलने के लिए छोड़ते है, तो उसके आसपास तकिया या फिर ऐसी चीज रखें, जिससे बच्चा गिर न सकें।
वैसे बड़ों की तुलना में बच्चों के सिर की हड्डी (खोपड़ी) बहुत लचीली होती है। इस वजह से बड़ों की तुलना में बच्चों को सिर के फ्रैक्चर की सम्भावना या दूसरे गंभीर चोट की सम्भावना कम रहती है।

लेकिन फिर भी बच्चा अगर बेड से गिर गया है, तो इसे गंभीरता से लें। आइए जानते हैं कि अगर शिशु बेड से गिर जाए तो क्या करें।
गोद में उठाकर कराएं चुप
अगर आपका बच्चा सोते समय नीचे गिर जाए, तो तुरंत उसे अपनी गोद में उठाकर उसे सहलाएं और प्यार करें। साथ ही उसे चुप कराने की कोशिश करें। दरसअल, जब बच्चा नीचे गिरता है तो वो शॉक में चला जाता है। इसलिए उसे गोद में उठाकर उससे बात करते रहें।
बच्चें को कही लगी तो नहीं
बच्चा गिर जाए, तो सबसे पहले देखें कि वो जिस बल से वह गिरा हो, वहां उसे कोई चोट तो नहीं आई। दरअसल, कभी-कभी बेड से नीचे गिरने की वजह से बच्चे को गंभीर चोट आ सकती है। ऐसी स्थिति में चोट को चेक करके उसका इलाज कराना बहुत ही जरूरी है।

बच्चें का सिर सहलाएं
अगर गिरने के बाद बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है तो जिस बल पर बच्चा गिरा हैं, उस हिस्से पर सहलाते रहें, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो।
बच्चें की हरकतों पर ध्यान दें
* बच्चा जब ऊंचाई वाली जगह से गिर जाए तो करीब 6 से 12 घंटे के बीच बच्चे पर ध्यान दें।
* बेड से गिरने के बाद बच्चा अगर रोते-रोते बेहोश हो जाएं।
* बच्चा अगर बार-बार उल्टी कर रहा है।
* अगर बच्चा गिरने के बाद काफी देर तक सोता है या उसे बार-बार नींद आ रही हैं।
* गिरने के बाद अगर बच्चा चिड़चिड़ा और काफी रुखापन व्यवहार कर रहा है तो इस स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं।
* अगर मां का दूध नहीं पी रहा हो या कुछ खा नहीं रहा हो, तो डॉक्टर को सूचित करें।



Click it and Unblock the Notifications
