Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या करें जब बच्चा आपको Sex करते देख ले! जानिए इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करें
What to Do When Your Kid Catches You Making Love : बच्चे होने के बाद पैरेंट्स इंटीमेट होने से पहले 100 दफा सोचते हैं और कभी रोमांटिक मूड हुआ तो बार-बार जाकर देखते हैं कि बच्चा सो रहा है या नहीं, कहीं आसपास तो नहीं हैं। जी हां, आपकी तरह सभी माता-पिता के मन में ये डर बना होता है कि उनको सेक्स करते समय कहीं उनका बच्चा ना देख ले।
लेकिन इसके साथ ही ये भी बड़ा सवाल है कि अगर किन्हीं परिस्थितियों के वजह से बच्चा अगर अपने पैरेंट्स को सेक्स करते हुए देख ले तो फिर इसका सामना कैसे किया जाए? अगर इस तरह की परिस्थिति का आपको सामना करना पड़ जाए तो आप परेशान ना हों बल्कि पूरी समझदारी के साथ काम करें।

रुम लॉक करके सोएं
हमारे देश में हम आज भी बच्चों के साथ एक कमरे में सोते हैं। इसलिए जरुरी है कि जब बच्चें में समझ आने लगे, तो अपनी और बच्चों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कमरे में सोएं। आज भी कई घरों में पैरेंट्स बिना लॉक करके सोते हैं। लेकिन बढ़ते बच्चों के साथ ये बहुत जरुरी है कि सोने से पहले रुम को जरुर लॉक करें। बच्चों को प्राइवेसी के बारे में सिखाएं तो वो इसकी रिस्पेक्ट करेंगे।
घबराएं नहीं
आपने कोई गुनाह नहीं किया है और ना ही चोरी की है। अगर अंतरंगता के इन क्षणों में अचानक से आपका बच्चा कमरे में आ जाए तो एक दूसरे के पीछे छुपने का प्रयास नहीं करें। सबसे पहले एक गहरी सांस लें। फिर धीरे से अपने साथी के बाजू में जाएं और ऐसा अनुभव कराएं कि जैसे आप उनकी कमर दबा रहे थे या पांव दबा रहे थे। खुद को सामान्य रखते हुए स्थिति को संभाले।
गुस्सा करने से बचें
कुछ पैरेंट्स ऐसी गलती कर जाते हैं कि वे बच्चे को तत्काल डांट कर दूसरे कमरे में जाने को कह देते हैं इस परिस्थिति में क्रोधित ना हों। अगर आप अपने बच्चे पर गुस्सा करेंगे तो आपका बच्चा खुद को दोषी और शर्मिंदा महसूस कर सकता है।
नजरें चुराएं नहीं बल्कि नजरें मिला कर बात करें
जब आप अपने बच्चे से बातचीत कर रहे हों तो अपनी नजरों को उनसे मिला कर बात करें और इस तरह का इम्प्रेशन ना दें मानों सेक्स कोई गंदा काम है। न ही आप उसमें या खुद में शर्मिंदगी का भाव आने दें। आप इसको प्यार के साथ जोड़ कर दिखाएं और उस भावना से समझाएं जिसे आपका बच्चा अच्छे से समझ सके।
बच्चें की उम्र के हिसाब से समाधान निकालें
अगर आपका बच्चा इतना समझदार है कि वो सेक्स के बारे में समझता है तो इस स्थिति में बच्चे को तुरंत वहां से हट जाना चाहिए और अपना ध्यान ओर कहीं लगाना चाहिए। तथा बच्चे को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि उसके पैरेंट्स को ये पता ना चले की गलती से उसने उन्हें देख लिया हैं इससे पैरेंट्स व बच्चा दोनों शर्मिन्दगी से बच जाएंगे व एक दूसरे से नज़रे नहीं चुरानी पड़ेगी।
और अगर बच्चा अभी छोटा है और उसे इस विषय के बारे में ज्यादा नहीं मालूम है तो पेरेंट्स को कोशिश करनी होगी की वो अपनी तरफ से ऐसा कुछ बच्चें को बताए या कहानी सुना दें ताकि बच्चा जल्दी ही इस घटना के बारे में भूल जाए।



Click it and Unblock the Notifications
