Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
छोटे बच्चों के लिए कपड़े खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
Tips to Buy clothes for baby : शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं है, जब भी बात शॉपिंग की आती है, तो आधे से ज्यादा स्ट्रेस ऐसे ही छू मंतर हो जाता है। लेकिन जब बात बच्चों की शॉपिंग करने की हो तो यह एक टफ टास्क बन जाता है।
ऑनलाइन हो या ऑफलाइन बच्चों के कपड़े लेते वक्त साइज से लेकर फिटिंग तक, डिजाइन से लेकर पैटर्न तक, मौसम और ऑकेजन ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें पैरेंट्स को दिमाग में रखना होता है। कई बार आप कपड़े के कंफर्ट लेवल को देखते हैं और बच्चा स्टाइल को।

ऐसे में दोनों चीजों का ध्यान रखकर शॉपिंग करना जरुरी हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो अगली बार छोटे बच्चों से लेकर टीनएजर्स के कपड़ों की शॉपिंग करने में काफी काम आएंगे। आइए जानते हैं काम के इन टिप्स को।
साइज
बच्चों के लिए कपड़े खरीदते समय पहली जो चीज है, वो है उनका साइज। क्योंकि बच्चे बहुत ही जल्दी बढ़ते हैं और हाइट और वजन में बदलाव के वजह से बच्चों को कपड़े छोटे टाइट और ढ़ीले होने की नौबत आ सकती है। इसलिए कपड़े खरीदते समय समझदारी से साइज का चुनें। जैसे घर में नानी-दादी कहती हैं, दो अंगुली बड़ा चलेगा लेकिन छोटा नहीं। ये बात को दिमाग में बैठाकर शॉपिंग करें।
बजट भी देखें
बच्चों के लिए कपड़े खरीदते वक्त बजट बना लें। अगर आप एक बजट के हिसाब से चलेंगे तो महंगे कपड़े खरीदने से बच सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको ऐसे कपड़ों का चुनाव करना है जो आपके बजट में हो और आपके बच्चे के साइज के हिसाब से फिट हो।
लेस और हुक वाले कपड़े ना खरीदें
अगर आप लेस या फिर कई सारे हुक वाले कपड़े खरीदेंगी तो इससे बच्चों को ड्रेस पहनते समय परेशानी हो तो होगी और इसके अलावा डायपर बदलने और इसे उतारते वक्त भी बहुत परेशानी होगी।
फैब्रिक पर ध्यान दें
इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि आपको बच्चों के लिए सॉफ्ट फैब्रिक वाले कपड़े का ही चुनाव करना चाहिए। वहीं अगर आप किसी के बच्चे को कपड़े गिफ्ट करने जा रही हैं, तो साइज के लिए उनके पैरेंट्स से पूछ लीजिए।

बच्चें की पसंद भी पूछे
इस बात का भी ध्यान रखें कि आप ऐसे कपड़े खरीदें जो कई तरह से मिक्स एंड मैच करके आप बच्चों को पहना सकती हैं। आप कलर, पैटर्न व स्टाइल बच्चे की पसंद से भी ले सकती हैं।
ऑफ सीजन पर ध्यान दें
वहीं अगर आप बजट में और स्टाइलिश कपड़े खरीदना चाहती हैं तो ऑफ सीजन और सेल के दौरान बच्चों के कपड़े खरीदें। इससे एक चीज होगी आपको अपनी स्टाइल, कम्फर्ट, फ्रैब्रिक और मौसम के कपड़े बजट में ही मिल जाएंगे।
ऑनलाइन खरीदतें हुए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ऑनलाइन बच्चों के लिए कपड़े खरीदने की सोच रही हैं, तो सारे टर्म एंड कंडीशन को एक बार अच्छे से पढ़ लें। रिर्टन पॉलिसी है या नहीं, क्योंकि कई बार होता है कि बच्चों के कपड़े पसंद नहीं आते है, तो उन्हें लौटाना आपके लिए सिरदर्द न बन जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
