Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
ये फैब्रिक डिलीवरी के बाद पहनने के लिए हैं बेस्ट
मां बनना यकीनन एक स्त्री के लिए बहुत अधिक रोमांचक हो सकता है। हालांकि, इस दौरान महिला के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। सिर्फ प्रेग्नेंसी में ही नहीं, बल्कि प्रसव के बाद भी महिला का शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है। जिससे अक्सर महिला को यह समझ में नहीं आता है कि वह क्या पहने और क्या नहीं। हालांकि, प्रसव के बाद आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे कई आउटफिट व फैब्रिक होते हैं, जो प्रसव के बाद महिला के लिए एकदम उचित माने जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको उन्हीं आउटफिट व फैब्रिक के बारे में बता रहे हैं-

पहनें ड्रेप फैब्रिक
प्रसव के बाद महिलाओं के लिए ड्रेप फैब्रिक का चयन करना काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल अधिक कंफर्टेबल होते हैं, बल्कि आपके लुक को भी अधिक एन्हॉन्स करते हैं। अगर आप प्रसव के बाद स्वेटपैंट पहनने का विचार कर रही हैं तो इसे कुछ समय के लिए अपने वार्डरोब में ही रहने दें, तो अधिक अच्छा होगा।

शेपवियर का भी चुन सकती हैं विकल्प
प्रसव के बाद महिला के शरीर में एकदम से बहुत बदलाव आते हैं। कुछ महिलाओं की स्किन काफी लूज नजर आने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी बॉडी को अधिक टोन्ड दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में शेपवियर पहनने पर विचार कर सकती हैं। यह आपकी बॉडी के लुक को अच्छा दिखाएगा। हालांकि, आपको यह अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें बहुत अधिक कंप्रेशन ना हो, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, प्रसव के तुरंत बाद भी शेपवियर पहनने से बचें। इसे पहनने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

सॉफ्ट जर्सी फैब्रिक
यह एक ऐसा फैब्रिक है, जो आपके पोस्ट-मैटरनिटी वार्डरोब में अवश्य होना चाहिए। दरअसल, यह आपकी बॉडी पर आरामदायक तरीके से ड्रेप हो जाता है। साथ ही, यह आपको काफी कंफर्टेबल भी महसूस करवाता है। हमेशा किसी भी आउटफिट या फैब्रिक को चुनते समय स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट का भी ध्यान रखा जाना बेहद आवश्यक होता है।

बैम्बू कॉटन का हो इनरवियर
अक्सर महिलाएं मां बनने के बाद कुछ समय के लिए ब्रा पहनना छोड़ देती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद महिला के स्तनों में सूजन और दर्द होता है। लेकिन ब्रा ना पहनना इसका समाधान नहीं है, बल्कि जरूरी है कि आप सही ब्रा का चयन करें। इस स्थिति में बैम्बू, बैम्बू कॉटन या कॉटन फैब्रिक को पहनने पर विचार किया जा सकता है।

पहनें कार्डिगन
अब मौसम बदलने लगा है तो ऐसे में आप प्रसव के बाद कार्डिगन पहनने पर भी विचार कर सकती है। यह आपके फैशन वार्डरोब का एक बेहतरीन स्टेपल है, जो उभरे हुए पेट को छिपाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही ठंड से भी बचाता है। आप इसे अपने आउटफिट के साथ तरह-तरह से स्टाइल कर सकती हैं। चाहें तो अपने लुक को और भी अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसके साथ बेल्ट को भी कैरी करें।
कुछ स्ट्रेची बेसिक्स को बनाएं वार्डरोब का हिस्सा
अगर आप प्रेग्नेंसी के बाद कुछ कंफर्टेबल लेकिन फैशनेबल पहनने की इच्छा रखती हैं तो ऐसे में स्ट्रेची बेसिक्स में इनवेस्ट करना एक अच्छा विचार हो सकता है। ऐसे कपड़े ना केवल अधिक कंफर्टेबल होते हैं, बल्कि आपकी बॉडी को अधिक शेप में भी दिखाते हैं। अमूमन स्ट्रेची फैब्रिक में लाइक्रा आदि होता है और अगर आप उसे पहनने में कंफर्टेबल नहीं है तो नॉन- स्ट्रेची आउटफिट जैसे रेयान या पॉली क्रेप्स का विकल्प भी चुना जा सकता है। आप स्ट्रेची बेसिक्स में योगा पैंट को अपने वार्डरोब का हिस्सा अवश्य बनाएं। इसे कई तरीकों से आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
