Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Best massage oils in winter for baby: सर्दियों में बच्चों की मालिश के लिए कौन सा तेल होता है बेस्ट? जानें
Best massage oils in winter : सर्दियों के मौसम में बच्चों को मालिश करना बेहद ज़रूरी होता है पर खास ध्यान रखने की जरुरत होती है मसाज तेल की। मालिश शिशुओं के शरीर को मजबूत और सुडौल बनाने में मदद करता है।
सर्दियों में माताओं को बच्चे की मालिश को लेकर काफी परेशानी होती है कि किस तरह के तेल का उपयोग करें, जो बच्चों के शरीर को मजबूती देने के साथ शरीर में गर्माहट दे। तो चलिए आज हम बताते है वो खास तेल के बारे में जो बच्चों के शरीर के लिये काफी अच्छे होते है और शरीर को मजबूती प्रदान करने में मदद करते है।

तिल का तेल
सर्दी के मौसम में तिल का तेल बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। यह तेल त्वचा को रूखी होने से बचाता है। आयुर्वेद में तिल के तेल का बहुत महत्व हैं। इस तेल की मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है। लेकिन गर्मियों में मालिश के लिए इस तेल का इस्तेमाल न करें।
सरसों का तेल
सरसों का तेल ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम से बचाता है और उनके हड्डियां को भी मजबूत करता है साथ ही बच्चे के शरीर को गर्मी प्रदान करता है। साथ ही बच्चे के शरीर को मजबूत करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। इसमें मालिश करने से पहले थोड़ा गर्म कर लें और लहसुन और अजवाइन मिला लें। इससे बच्चे को मजबूती के साथ ठंड में गर्माहट मिलेगी।
बादाम का तेल
सर्दियों में छोटे बच्चों की स्किन रूखी हो जाती है, ऐसे में बच्चे की स्किन को मुलायम रखने के लिए आप बादाम के तेल से उनकी मालिश करें। रूखेपन के साथ ही ये तेल संक्रमण से भी बचाता है।
ऑलिव ऑयल
नवजात बच्चों की मालिश के लिए ऑलिव ऑयल भी बेस्ट माना जाता है। इससे बच्चों की स्किन सॉफ्ट होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
शिशु के सिर की मालिश से फायदे
1- मालिश करने से बच्चों के बालों की ग्रोथ काफी अच्छी रहती है।
2- मालिश से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और त्वचा को मॉश्चराइज करने में भी मदद मिलती है।
3- तेल से मालिश करने पर बच्चे को दर्द से भी राहत मिलती है।
4- बच्चे के सिर की मालिश करने से अच्छी नींद आती है। इसलिए सिर की मालिश करना जरूरी है।
5- मालिश करने से बच्चा रिलैक्स होता है और सिर में ठंडक पहुंचती है।
6- मालिश करने से हड्डियां मजबूत बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
