Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दुनियाभर में गिर रही है फर्टिलिटी रेट, तो इजराइली महिलाओं में बच्चा पैदा करने की क्षमता ज्यादा कैसे?
दुनियाभर के कई देश प्रजनन दर यानी फर्टिलिटी क्षमता घट रही है। भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में घटती प्रजनन दर एक समस्या बनती जा रही हैं। साल के शुरुआत में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वे के मुताबिक देश की प्रजनन दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। वहीं चीन में भी जन्म दर में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इजराइल इस मामले में दुनिया के कई देशों से बेहतर स्थिति में हैं।
दरअसल इजरायली महिलाओं की फर्टिलिटी रेट को दुनिया में बाकी देशों की तुलना में बेहतर माना जाता है। इसके पीछे कई सामाजिक, सांस्कृतिक, और सरकारी नीतियां जिम्मेदार हैं। आइए समझते हैं कि इजराइल में महिलाओं में फर्टिलिटी रेट इतनी ज्यादा क्यों है?

क्या होती है फर्टिलिटी रेट और कैसे तय होती है?
एक महिला कितने बच्चों को जन्म दे रही है, इससे बच्चा पैदा करने की क्षमता पर तय किया जाता है। इसे फर्टिलिटी रेट कहते हैं। इजरायल में एक महिला 3 बच्चों को जन्म दे रही हैं, वहीं भारत में यह आकडा 2, ईरान में 1.69 और लेबनान में 2 हैं। वहीं दक्षिण कोरिया में यह 2023 में घटकर 0.72 पहुंच गई हैं।
सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं
इजराइल में यहूदी धर्म और उसकी परंपराएं परिवार और बच्चों के महत्व पर विशेष जोर देती हैं। यहां यहूदियों में परिवार को बड़ा बनाना और अधिक बच्चे पैदा करना धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
हारेदी (उच्च धार्मिक यहूदी समुदाय) समुदायों में जन्म दर बहुत ज्यादा होती है। यह समुदाय धार्मिक नियमों का पालन करने और बड़े परिवार रखने को प्रोत्साहित करता है। इसलिए, उनकी फर्टिलिटी रेट सामान्य से काफी ऊपर है।
IVF को बढ़ावा
इजराइल की सरकार ने परिवार बढ़ाने के लिए कई नीतियां बनाई हैं। यहां IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) जैसी प्रजनन चिकित्सा को न केवल कानूनी बल्कि वित्तीय रूप से भी समर्थन दिया जाता है। एक महिला 45 की उम्र तक 2 बच्चे पैदा नहीं करती हैं, तब तक सरकार सब्सिडी के जरिए आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने में मदद करती हैं। इजराइल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां IVF पर सबसे अधिक खर्च करता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की जनसंख्या बढ़ाने और जन्म दर को बनाए रखना है।
परिवार का कॉन्सेप्ट
इजराइल में विवाह और बच्चों को सामाजिक मान्यता और सम्मान के रूप में देखा जाता है। यहां कम से कम दो बच्चों का कॉन्सेप्ट रहा है। इसके अलावा महिलाओं को फैमिली और करियर को मैनेज करने में परेशानी न हो इसके लिए सरकार द्वारा कई सुविधाएं दी जाती हैं। इसलिए इजराइली महिलाएं परिवार बढ़ाने के बावजूद अपने करियर को भी अच्छे से मैनेज करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
