Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Winter Baby Care: सर्दियों में नवजात शिशु की देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, छू भी नहीं पाएगी ठंड
Winter Care Tips For Newborns: सर्दियों के मौसम में नवजात शिशुओं और 1 साल से कम उम्र के बच्चों को खास देखभाल की जरूरत होती है। दरअसल, ठंडी हवाएं, गिरते तापमान और बदलते मौसम के अनुसार शिशुओं का बॉडी टेंपरेचर एडजस्ट नहीं हो पाता है। नवजात शिशुओं की इम्यूनिटी भी काफी कमजोर होती है, जिसकी वजह से वे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में, अगर इस मौसम में सावधानी न बरती जाए, तो बच्चा बीमार भी हो सकता है। ऐसे में, पेरेंट्स को अपने बच्चे की सेहत को लेकर कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर आपके घर में भी नवजात शिशु है, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप सर्दियों में अपने न्यू बॉर्न बेबी की देखभाल कैसे कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में नवजात शिशुओं की देखभाल करने के टिप्स -

शरीर के टेंपरेचर का ध्यान रखें
सर्दियों के मौसम में नवजात शिशुओं को अक्सर ठंड के मौसम में हाइपोथर्मिया होने का खतरा रहता है। इसमें शरीर का टेम्परेचर काफी कम हो जाता है। इससे बचने के लिए आप शिशु को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। साथ ही, उसके हाथ, पैरों और सिर को ढककर रखें।
रोजाना न नहलाएं
सर्दियों के मौसम में नवजात शिशु को रोजाना न नहलाएं। उन्हें एक दिन के गैप पर ही नहलाएं और नहलाते समय यह अवश्य ध्यान रखें की घर के सभी दरवाजे और खिड़की बंद हो, ताकि ठंडी हवा लगने से उसे सर्दी या जुकाम ना हो।
स्किन का रखें खास ध्यान
सर्दियों के मौसम में बच्चों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। कभी-कभी तो बच्चे की स्किन पर लाल रंग के चकते और पपड़ी भी पड़ जाती है। ऐसे में, बच्चों की त्वचा की देखभाल करने के लिए बेबी स्किन केयर लोशन मॉइश्चराइजर या तेल का इस्तेमाल करें। इससे शिशु की त्वचा सॉफ्ट और हेल्दी रहेगी।
रोजाना धूप दिखाएं
बच्चों को धूप की भी विशेष आवश्यकता होती है। सर्दियों में बच्चे को रोजाना 15 से 20 मिनट तक सुबह की धूप जरूर दिलाएं। इससे बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत होगी, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही, सर्दी लगने की संभावना भी कम होगी।
ब्रेस्टफीडिंग करवाएं
नवजात शिशु को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो उसे ब्रेस्ट फीडिंग अवश्य करवाएं। मां के दूध से बच्चे को सही पोषण मिलता है और उसकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इससे बच्चा ठंड में जल्दी बीमार नहीं पड़ेगा और वायरस और इंफेक्शन से भी बचा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
