Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खांसते बच्चे को गोद में ले सिगरेट पीती महिला का Old Video Viral, सिगरेट का धुंआ बच्चे के लिए कितना खतरनाक
woman smoking with the infant video viral : आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे। लोग रील बनाते हुए कई बार अपना दिमाग घर पर छोड़ देते हैं। कोई बच्चों के साथ रील बना रहा है तो कुछ ऐसे हैं जो रील बनाने के अपनी तो छोड़ों बच्चों के सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गोद में दूधमुंहे बच्चे को लेकर सिगरेट पीते हुए रील बना रही है। वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग कई तरह के कमेंट कर महिला को लताड़ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना है लेकिन फिर से वायरल हो रहा है।

आइए इसी बहाने जानते हैं कि सेकेंड हैंड स्मोकिंग या सिगरेट का धुंआ बच्चे के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
The woman is #smoking while holding an infant and the child kept coughing...
— Sneha Mordani (@snehamordani) June 17, 2024
The toddler is exposed to second hand smoke, complete violation of the child's rights.#Reel madness went way too far this time? pic.twitter.com/MMx5U7ZuMQ
रयूमेटॉइड आर्थराइटिस का खतरा
एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि सेकंड हैंड स्मोकिंग, जिसे पैसिव स्मोकिंग भी कहा जाता है, यह आपके बच्चे के जोड़ों के लिए खतरा बन सकता है। शोध में पाया गया कि वे बच्चे (खासकर लड़कियां) जिनके माता-पिता उनके आस-पास सिगरेट पीया करते थे, वयस्क होने पर उनमें रयूमेटॉइड आर्थराइटिस होने की आशंका 75 प्रतिशत तक बढ़ गई। यानी धूम्रपान केवल आपके लिए नहीं, आपके बच्चों के लिए भी हानिकारक हो सकता है।
फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान
बच्चों को सेकेंड हैंड स्मोकिंग के संपर्क में आने से अस्थमा होने की संभावना अधिक होती है। सेकेंड हैंड स्मोकिंग उन बच्चों के लिए हानिकारक है जो पहले से ही फेफड़ों की पुरानी बीमारियों और अस्थमा से पीड़ित हैं क्योंकि यह उनकी स्वास्थ्य स्थिति को और खराब कर देता है।
आंखों को पहुंच सकता है नुकसान
जर्नल जामा ऑप्थैल्मोलॉजी में छपे शोध के अनुसार सेकंड-हैंड स्मोकिंग ने केवल बच्चों की आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि इससे बच्चों की दृष्टि में विकार भी पैदा हो सकता है। बच्चों का सेकेंड-हैंड स्मोकिंग के संपर्क में आने से कोरॉइड' आंखों के पीछे की एक परत है इसकी रक्त वाहिकाएं डैमेज हो सकती हैं। यह अध्ययन चायनीज़ यूनिवर्सिटी के हांगकांग आई सेंटर द्वारा 6 से 8 वर्ष के 1,400 बच्चों पर किया गया, जिसमें से 941 बच्चे सेकेंड-हैंड स्मोक के संपर्क में नहीं थे।



Click it and Unblock the Notifications
