Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Gal Gadot को प्रेग्नेंसी में हुई थी ब्रेन क्लोटिंग, 1 लाख में से 3 प्रेग्नेंट के साथ होता है ऐसा
What is CVT : हॉलीवुड की वंडर वुमन, इजरायली एक्ट्रेस गैल गैडोट ने इस साल चौथी बार मां बनी थी। 7 मार्च 2024 को गैल गैडोट ने बेटी ओरी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के 10 महीनें बाद अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात की है।
गैल गैडोट ने खुलासा किया कि उनकी पिछली प्रेग्नेंसी में उन्हें सेरेब्रल वेनस थ्रोम्बोसिस (CVT) हुआ, जो ब्रेन में ब्लड क्लॉट की स्थिति है। इस वजह से उन्हें तुरंत सर्जरी करानी पड़ी। गैल ने बताया कि 30 से अधिक उम्र की 100,000 प्रेग्नेंट महिलाओं में से 3 को यह डायग्नोस होता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये जानलेवा कंडीशन?

CVT क्या है?
सेरेब्रल वेनस थ्रोम्बोसिस (CVT) एक दुर्लभ और गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें ब्रेन में रक्त वाहिकाओं (वेनस) में थक्का बन जाता है। यह स्थिति ब्रेन के रक्त संचार को प्रभावित करती है और गंभीर परिणामों का कारण बन सकती है।
CVT के लक्षण
सिरदर्द - जो लगातार और तीव्र हो सकता है।
दृष्टि में समस्याएं - धुंधली या दोहरी दृष्टि।
सीढ़ी चढ़ने या चलने में समस्या - संतुलन की कमी।
सांस लेने में कठिनाई - सांस फूलना।
मूड में बदलाव - चिंता, अवसाद या भ्रम की स्थिति।
मिचली और उल्टी - जो सिरदर्द के साथ हो सकती है।
लकवा या कमजोरी - शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी।
प्रेगनेंसी में CVT के होने के कारण
हार्मोनल परिवर्तन - गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो रक्त का थक्का जमने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं।
ब्लड क्लॉटिंग - गर्भावस्था में महिलाओं के रक्त में थक्का जमने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है, जो रक्त वाहिकाओं में थक्का बनने का कारण बन सकती है।
अधिक वजन या रक्तदाब - प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने और रक्तदाब की समस्या भी CVT के जोखिम को बढ़ा सकती है।
यदि CVT का इलाज समय पर न किया जाए, तो यह ब्रेन में गंभीर क्षति, मस्तिष्काघात (स्टोक) या मृत्यु का कारण बन सकता है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान इसके लक्षणों को पहचानना और इलाज कराना महत्वपूर्ण है।



Click it and Unblock the Notifications