Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्तनपान कराते हुए होती है तकलीफ, नई माएं ट्राय करें ब्रेस्टफीडिंग के ये 5 आसान तरीके
Easiest Breastfeeding Positions : आज दुनिया भर में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जा रहा है। बता दें, मां और बच्चे को समर्पित यह खास दिन 1 अगस्त से शुरू होकर पूरे हफ्ते मनाया जाएगा। ब्रेस्टफीडिंग अगर सही तरीके से नहीं करवाई जाती तो मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
बच्चे को ब्रेस्फीडिंग कराते वक्त मां को सही पोजीशन में बैठना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं ऐसी पॉजीशन के बारे में जो ब्रेस्टफीड करवाते हुए नई मांओं के लिए आरामदायक और आसान साबित हो सकती है।

क्रैडल होल्ड
यह सबसे आरामदायक और आसान पोजीशन में से एक है। क्रैडल होल्ड में, शिशु को अपनी गोद में करवट लेकर सुलाते हैं या तकिए का सहारा लेकर उसे अपने स्तन के स्तर तक लाना होता है। बच्चे के सिर को उस बांह में लपेटें जो स्तन के समान है।

लेटकर या रिक्लाइंड पोजीशन
इस पोजीशन को आप द लेड बैक पॉजिशन भी कह सकते हैं। इसमें आप अपने बच्चे को हाथ में पकड़ सकती हैं और खुद किसी बेड या किसी आराम कुर्सी के सहारे लगकर लेट सकती हैं। अगर आपके बच्चे को उनके सिर का लेटना अच्छा नहीं लगता है तो यह पोजीशन आप दोनों के लिए ही बेस्ट है।

फुटबाल होल्ड
इस पोजीशन को कल्च होल्ड भी कहा जाता है। जैसे फुटबॉल को एक हाथ से पकड़ा जाता है। यह पोजीशन भी काफी आसान रहती है। इसके लिए आपके अपने बच्चे को अपने हाथों में किसी फुटबाल की तरह पकड़ना होता है। ध्यान रखें कि बच्चे की नाक का लेवल आपकी निप्पल के लेवल पर हो और पैर पीछे की ओर हो। खुद को कमफर्टेबल रखने के लिए आप अपने पीछे एक तकिया रख सकती है। इस पोजीशन में अपने हाथों को बच्चे की गर्दन, रीढ़, सिर और निचले हिस्से के नीचे रखें ताकि उसे स्पोर्ट दे सके। पेट पर तनाव करने के लिए आप इस पोजीशन को ट्राई कर सकती हैं।

साइड लाइंग पोजीशन
यह पोजीशन उस समय अधिक कारगर साबित होती है जब बच्चे को सोते समय भी दूध पिलाना हो। इसके लिए आप एक तरफ लेट कर बच्चे का मुंह अपनी ओर करें। अपने हाथ से बच्चे के सिर को अपने स्तन के पास लाए और दूध पिलाएं। ध्यान रखें कि दूध पिलाते समय हाथ से बच्चे के सिर स्पोर्ट जरुर दे।



Click it and Unblock the Notifications
