Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नई मांओं का नहीं बन पा रहा हैं दूध, तो आज ही दूध की सप्लाई बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
मां बनना हर महिला के जीवन में सुखद पलों में से एक होता है। उसी तरह शिशु के लिए मां का अहसास और दूध बहुत जरूरी होता है। मां का दूध बच्चे के लिए पहला और सर्वोत्तम आहार माना जाता है। लेकिन कई बार होता है कि कुछ नई मांओं में पर्याप्त दूध नहीं बन पाता है। जिस वजह से बच्चा भूख लगने की वजह से खूब रोने लगता है। इस समय माएं खूब परेशान हो जाती है। मांओं को समझ नहीं आता है कि इस सिचुएशन में वो क्या करें।
आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध न बन पाने के पीछे काफी हद तक आपकी डाइट जिम्मेदार हो सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद आपकी डाइट बैलेंस और न्यूट्रीशन से भरपूर होनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि उन फूड्स के बारे में जिससे दूध बढ़ाने में आपको मदद मिल सकती है।

सौंफ के बीज
सौंफ भी मिल्क सप्लाई को बढ़ाने में भी मदद करता है। सौंफ गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता हैं। इसके लिए एक रात पहले सौंफ को पानी में भिगोकर सुबह पी लीजिए। आप खुद महसूस करेंगी कि दूध की सप्लाई बढ़ चुकी हैं।
मेथी के बीज
मेथी भी मांओं का दूध बढ़ाने में सहायक होता है। मेथी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो बच्चे के दिमाग की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप मेथी की सब्जी भी खा सकते हैं। इससे आपको कैल्शियम, आयरन, beta-carotene जैसे पोषण मिल सकते हैं। आप चाहें तो मेथी का पानी या अपनी चाय भी पी सकते हैं।
लहसुन
ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने में लहसुन भी आपकी करते हैं। हालांकि इससे दूध में बदबू आ सकती है। इसलिए आप खाने और सूप में लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है।
जीरा
अक्सर आपने देखा होगा कि नई मांओं को जीरा का पानी पीने को देते हैं क्योंकि ये न सिर्फ पाचन को तेज करता हैं बल्कि दूध का उत्पादन भी बढ़ाता हैं।
दलिया
मांओं को अपनी डाइट में दलिया भी शामिल करना चाहिए। दलिया में खूब फाइबर होता है, जो नई मांओं में दूध का उत्पादन बढ़ाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
