Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ब्रेस्टफीडिंग की वजह से एक महीने में घट गया 15 किलो वजन, न्यू मॉम Sana Khan ने बताया
टीवी एक्ट्रेस रह चुकी सना खान हाल ही में बेटे की मां बनी हैं। उन्होंने अपने लाडले का नाम सैय्यद तारिक जमील रखा और तब से वह लगातार अपने फैंस को अपने बेटे से जुड़ी हर अपडेट शेयर कर रही हैं।
अक्सर डिलीवरी के बाद महिलाओं को वजन घटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सना खान ने एक महीने में सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग करके 15 किलो वजन घटा लिया है। एक इंटरव्यू के दौरान सना ने इसका खुलासा किया।

सना ने बताया
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सना खान ने अपने ब्रेस्टफीडिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया। इस पर बता करते हुए सना ने कहा कि यह बहुत ही खूबसूरत अहसास होता है, वजन कम करना या फिर डिलीवरी के बाद अपने शेप में वापस आना मेरी लिस्ट में कभी भी शामिल नहीं था, लेकिन अच्छा महसूस होता है। ब्रेस्टफीडिंग से मुझे एक महीने में लगभग 15 किलो वजन कम करने में मदद मिली है। मैं भी इससे हैरान थी, लेकिन साइंटफिकली ये साबित होता है कि ब्रेस्टफीडिंग से वजन कम होता है।"
कैसे कम होता है वजन
स्तनपान को वजन कम करने के एक नेचुरल तरीके के तौर पर देखा जाता है। कुछ स्टडीज और रिसर्च के अनुसार, बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली मांओं का रोज़ाना एक्स्ट्रा 500 कैलोरी तक वेट लॉस करना संभव हो पाता है। आमतौर पर 20-30 मिनट की एक्सरसाइज से इतनी मात्रा में कैलोरी बर्न की जा सकती है। इससे इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वजन कम करने के लिहाज से ब्रेस्टफीडिंग मददगार साबित हो सकती है। वहीं, नर्सिंग फेज में महिलाएं अगर अपनी डायट का ख्याल रखें तो वेट लॉस तेज़ी से और हेल्दी तरीके से हो सकता है। एक्सपर्ट्स ब्रेस्टफीडिंग मदर्स को प्रोटीन रिच फूड, फाइबर से भरपूर फल और सब्ज़ियां, दालें और साबुत अनाज के अलावा दूध और नट्स खाने की सलाह देते हैं।
पब्लिकली सना खान ने ब्रेस्टफीडिंग पर क्या कहा?
सना ने कह वह कंफर्टेबल नहीं हैं. उन्होंने कहा, "बहुत सी न्यू मॉम बच्चे को पब्लिकली फीड कराने को लेकर कंफर्टेबल रहती हैं और यह उनकी पसंद है, लेकिन मैं इस विचार से सहज नहीं हूं। आपके पास हमेशा अपने बच्चे को एक तरफ ले जाकर फीड कराने का ऑप्शन होता है। फिलहाल, मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि जब मैं काम के लिए बाहर जाऊंगी तो ये कैसे करूंगी।"



Click it and Unblock the Notifications
