Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
DIY Mosquito Repellent : गर्मी का मौसम आते ही मच्छर हमला करना शुरु कर देते हैं। इस मौसम में हर मां के लिए सबसे बड़ा डर मलेरिया और डेंगू का होता है। यही वजह है कि बच्चा जब भी बाहर जाता है तो मम्मियां उन्हें मच्छरों से बचाने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखती है।
वो हमेशा इस बात को लेकर सर्तक रहती है कि कई मच्छर उनके बच्चे को न काट न लें। इसलिए माएं पूरे कपड़ा पहनाने के बाद ही बच्चों को घर से बाहर निकलने देती है। बावजूद इसके बच्चे मच्छरों का शिकार बन ही जाते हैं।इसके अलावा कई घरेलू उपाय जिससे आप भी अपने बच्चों को मच्छरों की चपेट से दूर रख सकती हैं।

गार्लिक स्प्रे
लहसुन में नामक तत्व होता है जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। इसका स्प्रे तैयार करने के लिए 5 से 6 लहसुन की कलियों को एक चम्मच सरसो के तेल में मिलाकर रातभर के लिए रख दें। अब इसका स्प्रे बनाने के लिए इसमें एक चम्मच नींबू का रस और 2 कप पानी मिलाएं। इस सॉल्यूशन को स्प्रे बोतल में फिल कर दें। जब भी बच्चा बाहर खेलने जाएं तो उसके कपड़ों पर छिड़क दें। इसके अलावा इसे घर के कोने-कोने में छिड़कने से भी मच्छर घर में नहीं फटकते हैं।
नीम-नींबू का स्प्रे
बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए 10 बूंदे नीम का तेल के साथ दो बड़े चम्मच जितना नींबू का रस मिलाकर बच्चों के शरीर पर लगाएं। मच्छर नीम के खुशबू से ही दूर भाग जाएंगे।
नीम और कपूर का स्प्रे
इस नेचुरल स्प्रे के 30 एमएल नीम का तेल और 5 टिकिया कपूर की लें और दोनों को हल्का सा गर्म कर दें ताकि कपूर तेल में पिघल जाएं। एक स्प्रे बोतल में इस मिश्रण को डालकर बच्चें के कपड़ों पर छिड़कने से मच्छर पास भी नहीं भटकेंगे।
मॉस्किटो पैच
इसके अलावा मच्छरों से बच्चों को बचाने के लिए आप बच्चों के कपड़ों पर मॉस्किटो पैच लगा सकती हैं। बाजार में आजकल केमिकल फ्री कई तरह के मॉस्किटो पैच मिलते हैं। इससे मच्छर पास नहीं आते हैं और ना ही काट पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications