Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
डिलीवरी के बाद यामी गौतम खा रहीं हैं ये स्पेशल लड्डू, नई मांए जानें खाने के फायदे
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मई 2024 में बेटे की मां बनी हैं। बेटे के जन्म के बाद से ही यामी गौतम उसकी परवरिश में ध्यान दे रही है, इसी वजह से वो पिछले छह महीनो से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अब यामी काम पर लौट आई हैं। शूट पर लौटने के बाद यामी ने फैंस के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सुबह-सुबह पंजीरी लड्डू खाया है।
पंजीरी लड्डू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये ना केवल आम लोगों के लिए बल्कि नई मांओं के लिए खासकर फायदेमंद होता है। पंजीरी लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और पोषण प्रदान करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक सामग्री कई स्वास्थ्य लाभ देती है।

ऊर्जा बढ़ाता है
पंजीरी लड्डू में गुड़ और घी का उपयोग होता है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह खासकर थकान महसूस करने वालों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
गेहूं का आटा, गोंद, और सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू और अखरोट कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए आदर्श है।
डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद
डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू खाने से महिलाओं की ताकत और इम्यूनिटी बढ़ती है। यह शरीर को गर्म रखने और पोषण प्रदान करने में मदद करता है।
पाचन में सुधार करता है
पंजीरी लड्डू में इलायची और गोंद का उपयोग किया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।
ठंड से बचाव करता है
सर्दियों में पंजीरी लड्डू खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और ठंड से बचाव होता है। यह सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
इसमें मौजूद सूखे मेवे और गुड़ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हैं।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
घी और सूखे मेवे में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।
पंजीरी लड्डू कैसे बनाएं
सामग्री
- गेहूं का आटा - 2 कप
- घी - 1 कप
- गुड़ (या चीनी) - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- सूखे मेवे (बादाम, काजू, अखरोट) - ½ कप (कटा हुआ)
- खरबूजे के बीज - 2 टेबलस्पून
- सूखा नारियल - ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
- मखाने - 1 कप
- गोंद - 2 टेबलस्पून
ऐसे बनाएं पंजीरी लड्डू
एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें और गोंद को सुनहरा और फूलने तक भून लें। इसे ठंडा होने दें और दरदरा पीस लें। मखानों को घी में कुरकुरा होने तक भूनें और ठंडा करके दरदरा कूट लें। कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और उसमें गेहूं का आटा मध्यम आंच पर सुनहरा और महक आने तक भूनें। भुने आटे में सूखे मेवे, कद्दूकस किया नारियल और खरबूजे के बीज डालें। अच्छे से मिलाएं। कढ़ाई को आंच से उतारें और हल्का ठंडा होने पर गुड़ या चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। मिश्रण को हाथों से थोड़ा गर्म रहने पर लड्डू का आकार दें। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा घी और मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications