Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Yearender 2023: इलियाना डिक्रूज से लेकर रामचरण तक, इन सेलेब्स घर इस साल गूंजी किलकारी
Yearender 2023: जहां साल 2023 में कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधे, वहीं कुछ सेलिब्रिटी इस साल पैरेंट्स बने। पकुछ ने अपने नन्हें मेहमान की झलक फैन्स के साथ साझा की तो वहीं कुछ ने अभी भी उन्हें सोशल मीडिया की नजरों से छिपा कर रखा हुआ है। इस लिस्ट में इलियाना डिक्रूज, राम चरण-उपासना कामिनेनी से लेकर
दिशा परमार- राहुल वैद्य तक सेलेब्रिटी शामिल है। आइए न्यूली पैरेंट्स पर एक नजर डालते हैं, जिनके घर इस साल गूंजी किलकारियां।

राम चरण और उपासना कामिनेनी
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी ने शादी के 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. इस जोड़े ने 14 जून, 2012 को शादी के बंधन में बंध थे। दिसंबर 2022 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और 20 जून, 2023 को राम और उपासना बेटी के माता-पिता बने। उन्होंने बच्ची का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ
'दृश्यम 2' की अभिनेत्री इशिता दत्ता ने इस साल वत्सल सेठ के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 19 जुलाई 2023 को एक बेटे के माता-पिता बने। उन्होंने अपने बच्चे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु सेठ रखा है।
दिशा परमार- राहुल वैद्य
इस साल सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार भी 22 सिंतबर 2023 को बेटी के पेरेंटस बन गए। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नव्या रखा है।
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 2023 में सामाजिक कार्यकर्ता और पॉलिटीशियन फहाद अहमद से शादी की। इसी साल कपल के घर नन्ही परी का भी जन्म हुआ। 23 सितंबर 2023 को स्वरा और फहाद ने अपनी बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी लाडली का नाम राबिया रखा हैं।
गौहर खान और जैद दरबार
गौहर खान और जैद दरबार ने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान 25 दिसंबर, 2020 को जैद के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। कपल ने अपने क्यूट से बेटे का नाम जेहान रखा है।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 2018 में एक निजी समारोह में निकाह किया था। 21 जून 2023 को उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दीपिका और शोएब ने अपने बेटे का नाम रुहान रखा है।
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले
कॉमेडियन-गायिका सुगंधा मिश्रा और कॉमेडियन-पति संकेत भोसले ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि उनके घर नन्ही परी आई है। इस जोड़े ने अप्रैल 2021 में शादी की थी। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं।
मोहित रैना
अभिनेता मोहित रैना और पत्नी अदिति ने इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर खबर शेयर करके फैंस के बताया।
सना खान
सना खान और अनस सैय्यद 5 जुलाई 2023 को एक बेटे के माता-पिता बने। सना ने अपने बेटे का नाम तारिक जमील रखा है। 21 नवंबर 2020 को सना खान ने सूरत में इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सैय्यद से शादी की थी।
गोतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी
गोतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने 25 जुलाई को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। गौतम और पंखुड़ी एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने।
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज इसी साल अगस्त में एक बच्चे की मां बनी हैं। तब से अभिनेत्री अपने बेटे के बारे में कुछ ना कुछ अपडेट साझा करती रही हैं। इलियाना डिक्रूज ने अभी तक अपने बेटे के पिता के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है।



Click it and Unblock the Notifications











